{"_id":"295c0870c46e5444876018cfbd9b7d8f","slug":"punjab-university-economics-deptt-admission-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू इकोनॉमिक्स विभाग में दाखिले का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू इकोनॉमिक्स विभाग में दाखिले का शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jun 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इकोनॉमिक्स विभाग में बीए-(आनर्स स्कूल) 5 वर्षीय कोर्स की 29 (4 एनआरआई) एमए प्रथम वर्ष 80 सीट, एमफिल 15 सीट और पीएचडी की रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
बीए ऑनर्स और एमए कोर्स में दाखिला मेरिट आधार पर होगा। एमफिल और पीएचडी में दाखिला पीयू एंट्रेंस और यूजीसी नेट क्लीयर करने पर होगा। बीए(आनर्स) और एमफिल कोर्स में दाखिले के लिए 2 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
एमफिल कोर्स के लिए एंट्रेंस की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है। बीए आनर्स में पिछले साल कट ऑफ 93.4 फीसदी, एमए में 76.57 रहा था। बीए कोर्स के लिए हॉस्टल में 7 सीटें, एमए में 36 को हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
पीयू के इकोनॉमिक्स विभाग से देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह और जेएनयू के पूर्व कुलपति डा.जीके चड्डा भी एल्युमनी रहे हैं।