{"_id":"114c2174403ca5c91a4f4d5844c380b8","slug":"punjab-university-dui-additional-charge-prof-a-k-bhandari","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. भंडारी को पीयू डीयूआई का अतिरिक्त कार्यभार ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रो. भंडारी को पीयू डीयूआई का अतिरिक्त कार्यभार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Dec 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में अगले स्थायी डीयूआई को लेकर सोमवार को कोई फैसला नहीं हो सका। पीयू कुलपति की ओर से मौजूदा रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी को अगले आदेशों तक डीयूआई का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि पीयू के सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर में लॉ विभाग के प्रो.पीएस जसवाल हैं। लेकिन, वह अभी पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कुलपति हैं।
पीयू प्रशासन की ओर से प्रो.जसवाल को डीयूआई के चयन के लिए गठित कमेटी को अपनी इच्छा जाहिर करने के लिए 19 नवंबर को चिट्ठी लिखी थी।
सूत्रों के अनुसार, प्रो.जसवाल को 1 दिसंबर को पीयू डीयूआई पद ज्वाइन करना था, लेकिन उन्होंने मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर ही पीयू लौटने की बात कही।
सूत्रों के अनुसार, प्रो.जसवाल को डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से ही इस बारे में चिट्ठी गई है, जबकि किसी आला अधिकारी ने उनसे उनकी इच्छा के बारे में जानकारी नहीं ली।
विज्ञापन
उधर, पीयू डीन प्रो.ललित के बंसल के एलटीसी पर जाने के कारण 6 दिसंबर तक माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के प्रो.संजय छाबड़ा को डीन रिसर्च का कार्यभार दिए जाने संबंधी कुलपति की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।