फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university_dui_additional charge_prof a k bhandari

प्रो. भंडारी को पीयू डीयूआई का अतिरिक्त कार्यभार

Tue, 03 Dec 2013 12:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
punjab university_dui_additional charge_prof a k bhandari
पंजाब यूनिवर्सिटी में अगले स्थायी डीयूआई को लेकर सोमवार को कोई फैसला नहीं हो सका। पीयू कुलपति की ओर से मौजूदा रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी को अगले आदेशों तक डीयूआई का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीयू के सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर में लॉ विभाग के प्रो.पीएस जसवाल हैं। लेकिन, वह अभी पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कुलपति हैं।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन की ओर से प्रो.जसवाल को डीयूआई के चयन के लिए गठित कमेटी को अपनी इच्छा जाहिर करने के लिए 19 नवंबर को चिट्ठी लिखी थी।

सूत्रों के अनुसार, प्रो.जसवाल को 1 दिसंबर को पीयू डीयूआई पद ज्वाइन करना था, लेकिन उन्होंने मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर ही पीयू लौटने की बात कही।

सूत्रों के अनुसार, प्रो.जसवाल को डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से ही इस बारे में चिट्ठी गई है, जबकि किसी आला अधिकारी ने उनसे उनकी इच्छा के बारे में जानकारी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीयू डीन प्रो.ललित के बंसल के एलटीसी पर जाने के कारण 6 दिसंबर तक माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के प्रो.संजय छाबड़ा को डीन रिसर्च का कार्यभार दिए जाने संबंधी कुलपति की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed