फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University convocation on March 13

पंजाब यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 13 मार्च को

Thu, 14 Jan 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
Punjab University convocation on March 13

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने अपने 65 वें दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम जारी किया है। 13 मार्च को होने वाले समारोह में चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्यातिथि होंगे।

विज्ञापन


पीयू के एल्युमनी एवं एचसीएल के फाउंडर एंड चेयरमैन शिव नादर और प्रो. एमेरिट्स हरकिशन सिंह को पीयू ऑनरेरी डिग्री ऑफ डॉ. ऑफ साइंस से नवाजा जाएगा। इसके अलावा पीयू एल्युमनी नुरुद्दीन फराह को ऑनरेरी डिग्री ऑफ डॉ. ऑफ लिटरेचर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर को पीयू उद्योग रत्तन, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी पूर्व वीसी प्रो. जगतार सिंह ग्रेवाल को पीयू ज्ञान रत्तन और पीयू एल्युमनी एवं हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को पीयू खेल रत्तन का सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू ने खेल रत्तन सम्मान इसी साल शुरू किया है। बलबीर सिंह यह सम्मान पाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। समारोह में 2015 सत्र के पास आउट स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed