{"_id":"cf535f5b900a7534d572a07d271e2e32","slug":"punjab-university-college-admission-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के कॉलेजों कब से होंगे दाखिले? यहां जानिए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के कॉलेजों कब से होंगे दाखिले? यहां जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंगलवार को 2015-16 के अकादमिक सत्र का शेड्यूल घोषित कर दिया है। पीयू टीचिंग डिपार्टमेंट और पीयू रीजनल सेंटरों के लिए एक जैसा अकादमिक शेड्यूल लागू होगा।
विज्ञापन
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के तहत दाखिले को छोड़ पीयू में 8 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। विभिन्न कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 6 से 13 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों में सालाना सिस्टम के तहत विभिन्न कक्षाओं में दाखिला 6 से 13 जुलाई तक होगा। कॉलेजों में कक्षाएं 9 जुलाई से शुरू होंगी।
उधर, पीयू में समर वैकेशन 25 मई से 5 जुलाई तक रहेंगी। ऑटम ब्रेक 22 से 28 अक्तूबर तक होगा, जबकि विंटर ब्रेक 21 दिसंबर से 3 जनवरी 2016 तक रहेगा।