{"_id":"59ad8111ae064a48501334875f597ea3","slug":"punjab-university-changed-exam-dates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर, परीक्षाओं की तारीखें बदलीं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर, परीक्षाओं की तारीखें बदलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Dec 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने 15 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं स्थागित कर दी हैं। अब यह परीक्षाएं 2 जनवरी 2015 को होंगी। पीयू प्रवक्ता के अनुसार प्रशासनिक कारणों से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को निर्धारित बी.आर्किटेक्चर, बी फार्मेसी, एम फार्मेसी, बीई (केमिकल, फूड टेक्नोलॉजी, केमिकल विद एमबीए), एमई (केमिक्ल), एमई (फूड टेक्नोलॉजी) की परीक्षाओं की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पीयू में ऑनर्स स्कूल एग्जामिनेशन के शेड्यूल में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा इस दिन होने वाले अन्य सभी एग्जाम की तिथि बदल दी गई है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ और पंजाब के प्राइवेट एडेड कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं करने के विरोध में 15 दिसंबर को सेमेस्टर एग्जाम का वॉकआउट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पंजाब एंड चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. जगवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के कई एडेड कॉलेजों में स्टॉफ को 18 महीने से वेतन नहीं मिला है। यदि 15 दिसंबर तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो 19 दिसंबर को फिर से सेमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
पंजाबी यूनिवर्सिटी ने भी बदली तिथि
पंजाबी यूनिवर्सिटी व इसके अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में 15 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के लिए नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर परीक्षाएं एग्जामिनेशन पवन सिंगला ने बताया कि प्रबंधकीय कारणों के चलते यूनिवर्सिटी व इसके अधीन आने वाले कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित किया गया है। हालांकि अन्य परीक्षाएं अपनी तय डेटशीट के मुताबिक ही ली जाएंगी।
हालांकि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, यादविंदरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग तलवंडी साबो एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रामपुरा फूल में 15 दिसंबर को होने वाली बीटेक की परीक्षाएं पहले की तरह निर्धारित समय पर ही ली जाएंगी।