{"_id":"17790c460ffd18d6130081922e1ed5da","slug":"punjab-university-chandigarh-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टयूशन पीयू टॉपर तक का सफर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बिना टयूशन पीयू टॉपर तक का सफर
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
केमिस्ट्री विभाग की छात्रा मनजोत कौर को एमएससी चौथे सेमेस्टर और एमएससी ओवर ऑल टॉपर बनने पर दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया। बीएससी में भी इन्हें एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिल चुका है।
12वीं में मेरिट लिस्ट में भी शामिल रहीं मनजोत बताती हैं कि उन्होंने बिना ट्यूशन के यहां तक का सफर तय किया है। प्रो.केएन सिंह और प्रो.परमजीत सिंह के अंडर मनजोत पीएचडी कर रही हैं।
अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां सुदेश कुमारी और पिता सोहन सिंह को मानती हैं। खाली समय में म्यूजिक सुनना पसंद है। वह मूल रूप से कुरुक्षेत्र के कोहलापुर गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सभी अभिभावकों को बेटियों को जरुर पढ़ाना चाहिए। पढ़ाई से बेहतर समाज का निर्माण होगा।
पीयू लॉ विभाग के 13 स्टूडेंट्स को पीएचडी डिग्री
पीयू के दीक्षांत समारोह में पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के रिकार्ड 13 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री मिली। विभागाध्यक्ष प्रो.निष्ठा जसवाल के तीन स्टूडेंट राम कुमार सिंगला, अंजली बंसल और लखविंदर सिंह भी इनमें शामिल हैं। राम कुमार सिंगला पंजाब के फिरोजपुर में एडिशनल सेशन जज के तौर पर कार्यरत हैं।
पहले बहन अब भाई को पीएचडी
पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेस (यूआईएएमएस) से पिछले साल गीता ने पीएचडी की डिग्री हासिल की तो रविवार को उनके भाई नवीन शर्मा को पीयू के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग से पीएचडी डिग्री मिली है। लगातार दो साल एक ही परिवार में पीएचडी की डिग्री मिलने से खुशी का माहौल है।