{"_id":"0f83bf687e5e7f0a00c74a8d32745ea9","slug":"punjab-university-again-becoma-india-number-one-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू फिर बनी देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू फिर बनी देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Oct 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) एक बार फिर देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी बन गई है। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में पीयू देश में पहले स्थान पर रही है। पीयू ने इस बार देश में पहला स्थान संयुक्त तौर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के साथ हासिल किया है।
विज्ञापन
हालांकि, पिछले साल के मुकाबले पीयू इस साल कुछ पीछे है। ऐसे में इस बार विश्व के टॉप 300 विश्वविद्यालयों में भारत के दो संस्थान शामिल हैं। पिछले साल टॉप 300 में सिर्फ पीयू ही था। पीयू ने देश के कई विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए यह रैंकिंग हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
पिछले साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को रैकिंग नहीं मिली थी। पीयू ने इस बार 276-300 रैंकिंग वाले सेक्शन में जगह बनाई है, जबकि पिछले साल पीयू ने 226-250 रैंकिंग वाले सेक्शन में जगह बनाई थी। वहीं, इस बार आईआईटी मुंबई और आईआईटी रुड़की भी इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों को 351-400 रैंकिंग वाले सेक्शन में रखा गया है। आईआईटी, रुड़की की पिछले साल भी यही रैंक थी, जबकि आईआईटी मुंबई को पिछले साल रैंक नहीं दी गई थी। ऐसे में पीयू ने एक बार फिर से आईआईटी को पछाड़ दिया है।
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुनिया में पहले स्थान पर
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लगातार चौथी बार दुनिया भर में पहले नंबर पर रहा है। जबकि, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे नंबर पर हैं। पिछले साल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर थे।
लेकिन, इस साल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी विश्व में तीसरे नंबर पर है। इस साल कुछ महीने पहले टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड ने ब्रिक्स सहित 22 देशों की यूनिवर्सिटी की रैंकिंग भी जारी की थी। इनमें पीयू को 13वां स्थान मिला था। जबकि, भारत में पीयू पहले स्थान पर रहा था।