फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Univeristy Teachers Strike

पीयू शिक्षक हड़ताल पर, स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में

Sun, 27 Apr 2014 12:29 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Apr 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab Univeristy Teachers Strike

पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षक आज से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल किए जाने का कारण है पीयू प्रशासन की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुल्क में बढ़ोतरी न किया जाना है। शिक्षकों के इस तरह हड़ताल पर चले से पीयू के करीब साढ़े तीन लाख स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में लटक गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो साल पीयू शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का प्रति कॉपी मूल्यांकन शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पीयू प्रशासन उनकी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके विरोध में आज पीयू शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करते हुए जिमनेजियम हॉल के बार पीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि दूसरी यूनिवर्सिटीज में पीयू के मुकाबले ज्यादा शुल्क दिया जाता है। हम पिछले दो साल से शुल्क बढ़ाने को कह रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान ही नहीं देता। शिक्षकों का कहना है कि जब तक प्रशासन द्वारा उनकी इस मांग पर अमल नहीं किया जाता, वे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होने से इस बार ग्रेजुएट स्टूडेंट्स कर रिजल्ट लेट हो सकता है। बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी में पहले से ही शिक्षकों का अभाव चल रहा है, जिसके चलते कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed