{"_id":"83a5ebea734575955e282c24c1bb632e","slug":"punjab-univercity-syndicate-meeting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, एक क्लिक में पीयू सिंडीकेट के अहम फैसले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़ें, एक क्लिक में पीयू सिंडीकेट के अहम फैसले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Aug 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी एफिलिएटेड कालेजों में अगले सेमेस्टर से फाइव डे वीक होगा। प्रस्ताव को पीयू कुलपति प्रो. अरुण ग्रोवर द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद लागू कर दिया जाएगा। पीयू के कालेजों में दूसरा सेमेस्टर जनवरी 2015 से शुरू होगा।
विज्ञापन
कालेजों में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए डा.दलीप ने पीयू की तर्ज पर कालेजों में भी फाइव डे वीक का मुद्दा जोरशोर से उठाया था। लेकिन पीयू कुलपति ने तब इसे सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद लागू करने की बात कही थी। रविवार सिंडीकेट बैठक में चंडीगढ़ और पंजाब के डीपीआई(कालेज) ने भी इस मामले में अपनी सहमति दे दी है। सिंडीकेट ने कालेजों में रिसर्च प्रमोशनल सेल के लिए प्रत्येक स्टूडेंट से 5 रुपये फीस वसूलने को भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
पंजाबी और ज्योलॉजी विभाग में नियुक्ति पर लगी रोक
पीयू कैंपस में हाल ही में कुछ विभागों में नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर सिंडीकेट में काफी हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार सिंडीकेट सदस्यों के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) में पंजाबी विषय और डिपार्टमेंट ऑफ ज्योलॉजी में 6 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को सिंडीकेट ने रोक दिया है। दोनों विषयों के इंटरव्यू देने वाले कुछ उम्मीदवारों ने उनसे कम योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू में अधिक अंक देकर चयन करने का आरोप लगाया था। कैंडीडेट ने एपीआई स्कोर के अंक भी कम देने का आरोप लगाया था। सिंडीकेट ने पूरे मामले में कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर को अपने स्तर पर जांच कराने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन
नॉन टीचिंग के आगे झुकी सिंडीकेट
30 जुलाई को पीयू रजिस्ट्रार द्वारा पीयू कैंपस में नॉन टीचिंग कर्मचारियों द्वारा वर्किंग समय में धरने या नारेबाजी करने पर गैर हाजिरी लगाने का नोटिस जारी कर दिया था। अमर उजाला ने 11 अगस्त के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कई दिनों से नॉन टीचिंग स्टाफ द्वारा काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन से पीयू प्रशासन बैकफुट पर आ गया। रविवार को भी काफी नॉन टीचिंग स्टाफ मुंह पर पट्टी बांधे सिंडीकेट से पहले नारेबाजी करने पहुंचे। आखिर सिंडीकेट ने रजिस्ट्रार के नोटिस को वापिस लेने का फैसला लिया।
पीयू ने दाखिले की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई
सिंडीकेट ने पीयू और कालेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 20 से बढ़ाकर 31 अगस्त करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार दाखिला कुलपति की अनुमति और 1890 रुपये लेट फीस के साथ हो सकेगा। पीयू ने हाल ही में कालेजों को हर विषय में 5 से 10 अतिरिक्त सीटें मंजूर की हैं। सिंडीकेट ने बैचलर ऑफ वोकेशनल (रिटेल मैनेजमेंट) और बैंकिंग इंश्योरेंस एंड रिटेलिंग को भी मंजूरी दे दी है।
ये प्रस्ताव भी पास हुए सिंडीकेट में
-री-इम्पलाइड प्रोफेसर के हाउस रेंट और वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव
-पीयू एलएलएम कोर्स के नए फीस स्ट्रक्चर को मंजूर किया
-पूर्व कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डा.सोढी राम की ग्रैच्यूटी और रिटायर्ड बेनिफिट जारी करने को मंजूरी