फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab teacher eligibility test admit card on website

PTET 13 दिसंबर को, वेबसाइट से डाउनलोड करें रोल नंबर

Wed, 09 Dec 2015 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 09 Dec 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
 punjab teacher eligibility test admit card on website

13 दिसंबर को होने पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता टेस्ट के रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस बार एग्जाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। रोल नंबर पीएसईबी ने वेबसाइट www.pstet.org.in पर अपलोड कर दिए है। आवेदक एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि किसी को रोल नंबर डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो बोर्ड के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते है। इसके लिए उन्हें 8287474722 पर कॉल करनी होगी।
विज्ञापन


कॉल सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक की जा सकती है। एडमिट कार्ड संबंधी पूछताछ 11 दिसंबर तक ही की जा सकती है। बिना एडमिट कार्ड कोई भी परीक्षा हाल में नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) इस बार वीडियो कैमरों के निगरानी में होगा। पंजाब के शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही टीईटी को लेकर राज्य में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

डॉ. चीमा ने राज्य के सभी डीसी व एसएसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर टीईटी के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा लिए जा रहे टीईटी के सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। 13 दिसंबर को होने वाले टेस्ट में 333 केंद्रों पर 173975 परीक्षार्थी बैठेंगे।

परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीईटी-1 में 39195 और टीईटी-2 में 134780 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा का समय सुबह दस से दोपहर साढ़े बारह और दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगा।

अंगहीनों को दोनों परीक्षाओं में 50-50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। टीईटी-1 103 केंद्रों और टीईटी-2 333 केंद्रों पर होगा। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस बार परीक्षार्थियों को पेन और कलाई घड़ी ले जाने की मनाही होगी। उन्हें सेंटर में ही पेन उपलब्ध कराए जाएंगे और हर कमरे में दीवार घड़ी लगाई जाएगी।

परीक्षार्थी सिर्फ रोल नंबर स्लिप ही अपने साथ ले जा सकेंगे। एक कमरे में 28 परीक्षार्थी टेस्ट देंगे। हर केंद्र की सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर या एसएचओ रैंक का अफसर तैनात किया जाएगा। महिला पुलिस स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा।

हर जिले में एक नोडल केंद्र होगा
परीक्षार्थियों के आवश्यक वस्तुओं के मद्देनजर हर केंद्र में एक अलग केबिन या अलमारी होगा, जहां बोर्ड के एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भारी संख्या को देखते हुए सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था कायम रखने को कहा गया है।

हर जिले में एक नोडल केंद्र होगा, जहां प्रश्नपत्र और ओएमआर शीटें पहुंचाई जाएंगी, वहीं से केंद्रों को भेजी जाएंगी। परीक्षा के बाद सभी ओएमआर शीटों को बोर्ड के मोहाली मुख्यालय पहुंचाया जाएगा, जहां कड़ी सुरक्षा में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।


यहां एक मजिस्ट्रेट अधिकारी तैनात करने को कहा गया है। सभी डीसी को कहा गया है कि जिलास्तरीय नोडल केंद्र में एडीसी या एसडीएम को तैनात किया जाए। परीक्षार्थी किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड के टोल फ्री नंबर 8287447722 पर संपर्क कर सकते हैं। एक शिकायत कक्ष भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed