फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab students demand sushma sawraj

'नीदरलैंड से पौने दो करोड़ वापस दिलाएं सुषमा'

Thu, 14 Aug 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 14 Aug 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
punjab students demand sushma sawraj

पंजाब के कई स्टूडेंट नीदरलैंड सरकार से अपने लाखों रुपये की फीस की वापसी के लिए जदोजहद कर रहे हैं। हालांकि न तो पंजाब सरकार और न ही केंद्र सरकार उनकी सुध ले रही है।

विज्ञापन


इनमें से पातड़ां के एक स्टूडेंट ने तो तंग आकर आत्महत्या भी कर ली थी। ये स्टूडेंट चाहते हैं कि अगर इन्हें नीदरलैंड के हैग शहर स्थित यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं मिला, तो इनसे भरपाई गई करीब पौने दो करोड़ की फीस वापस की जाए। इन विद्यार्थियों की संख्या 29 है, जो पंजाब के अलग-अलग शहरों पटियाला, जालंधर, अमृतसर, सरहिंद, लुधियाना से हैं।
विज्ञापन


बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित छात्र हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, रोहित गोयल व उनके माता-पिता और फर्दर एजूकेशन ग्रुप से दविंदर पाल सिंह ने बताया कि मानव तस्करी के आरोप में 2009 में नीदरलैंड के हैग शहर स्थित यूरोपियन यूनिवर्सिटी आफ प्रोफेशनल एजूकेशन को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये डूबने के गम में आत्महत्या

punjab students demand sushma sawraj

इससे पहले ही पंजाब के 29 स्टूडेंट इस यूनिवर्सिटी में बीबीए करने के लिए करीब पौने दो करोड़ रुपये की दाखिला फीस भर चुके थे। इनका वीजा लग चुका था और ये स्टूडेंट नीदरलैंड जाने की तैयारी में थे। केवल एक स्टूडेंट हरजीत सिंह जोशन जो पातड़ां के करतारपुर गांव का निवासी था, वह ही यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए जा चुका था।

यूनिवर्सिटी बंद होने के बाद हरजीत वापस घर आ गया, जबकि बाकी स्टूडेंट जा ही नहीं सके। वापस आने के बाद हरजीत ने कुछ दिन बाद ही तंग आकर और माता-पिता के एडमिशन फीस के तौर पर दिए लाखों रुपये डूबने के गम में आत्महत्या कर ली।

मृतक स्टूडेंट के पिता बलविंदर सिंह, मां कंवलजीत कौर ने रोते हुए बताया कि उन्होंने अपने 8 लाख तो लुटाए ही ऊपर से 24 साल का इकलौता जवान लड़का भी खो दिया। फिर भी सरकारें इनकी सुध नहीं ले रही हैं। अगर जल्द बाकी स्टूडेंट के पैसे वापस नहीं कराए गए, तो वे भी तंग होकर कोई गलत कदम न उठा लें।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी ईमेल

punjab students demand sushma sawraj

पीड़ित स्टूडेंट्स ने कहा कि पांच साल से वे अपने पैसे वापस पाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।

नीदरलैंड सरकार पंजाब के स्टूडेंट्स की ओर से भरवाई गई करीब पौने दो करोड़ की दाखिला फीस वापस करे। स्टूडेंट्स ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी ईमेल की थी, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है। संगरूर के सांसद भगवंत मान और पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी से भी मुलाकात की है। उन्होंने इस मामले में सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed