{"_id":"9bacb44c381c47046195d6701457ea70","slug":"punjab-senater-mamber-will-get-ipad-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के सभी सीनेट सदस्यों को मिलेगा आईपैड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के सभी सीनेट सदस्यों को मिलेगा आईपैड
सुमित सिंह श्यौराण/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एग्जामिनेशन सिस्टम को हाईटैक करने के बाद अब पीयू सभी सीनेट सदस्यों को भी आईपैड देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पीयू कुलपति ने इस संबंध में एक प्रपोजल तैयार करने के लिए कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। आईपैड खरीदने के लिए बजट का तरीका खोजा जा रहा है।
पीयू के 91 सीनेटर को सीनेट और सिंडीकेट मीटिंग के एजेंडे के लिए साल भर में लाखों खर्च करने पड़ते हैं। भारी भरकम एजेंडे को तैयार करने में काफी कागज वेस्ट होता है।
पीयू कैंपस को पहले ही इको फ्रेंडली जोन घोषित किया जा चुका है। अब, सीनेटर को आईपैड देकर पीयू देश की अन्य यूनिवर्सिटी के लिए नया उदाहरण बनेगी।
8 दिसंबर को पीयू सीनेट में कई सीनेटर ने कुलपति से ई-एजेंडा की सुविधा दिए जाने की मांग की थी। प्रो. ग्रोवर ने सीनेटर की बात पर सहमति जताई और कहा कि वह खुद चाहते हैं कि सीनेटर को आईपैड दिए जाएं, ताकि काफी कागज की बचत हो सके।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, अच्छे आईपैड खरीदने के लिए 25 से 35 हजार खर्च करने पड़ेंगे। पीयू के 91 सीनेटर के लिए आईपैड पर ही 30 से 32 लाख तक खर्च करने होंगे।
आईपैड मिलने के बाद सीनेटर को आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। जिससे कहीं भी सीनेटर, सिंडीकेट एजेंडा और मिनट्स को पढ़ा जा सकेगा।
सीनेट एजेंडे का भार 15 किलो
पीयू में साल भर में 4 सीनेट और 10 से 12 सिंडीकेट बैठक होती हैं। सीनेट बैठक हर 3 महीने बाद होती है। जिसके एजेंडे का भार कई बार 12 से 15 किलो भार होता है।
विज्ञापन
सीनेट में एजेंडे को लाते हुए 60 पास सीनेटर के पैर लड़खड़ा जाते हैं। पीयू के 91 सीनेटर को इतना भारी एजेंडा भेजा जाता है।
सीनेट में भारी भरकम एजेंडे की जगह ई-एजेंडा भेजने की मांग उठ चुकी है। कुछ सीनेट सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि ई-एजेंडे को लेकर ऑप्शन ली जाए।