फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab school education board going to close schools

बुरी खबरः पंजाब बोर्ड 174 स्कूलों पर ताला जड़ेगा

Thu, 03 Mar 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 03 Mar 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
punjab school education board going to close schools

लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा झटका। पंजाब स्कूल बोर्ड ने प्रदेश के 174 एसोसिएट स्कूल बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला बोर्ड अधिकारियों की मीटिंग में लिया गया है। यह जानकारी बुधवार को बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह सभी वह स्कूल हैं जो कि बोर्ड द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी बंद होने वाले स्कूलों में पढ़ते हैं। उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए बोर्ड की तरफ से पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड की चेयरपर्सन ने बताया कि राज्य में 2136 के करीब एसोसिएट स्कूल चल रहे हैं। साल 2016-17 में स्कूल को अनुमति देने के लिए बोर्ड ने स्कूलों का ऑनलाइन स्व घोषणा पत्र देने को कहा था। इसके बाद बोर्ड द्वारा गठित टीमों द्वारा स्कूलों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बोर्ड की टीमों की तरफ से पेश की सिफारिशों के आधार पर 901 स्कूल के दस्तावेज सही पाए गए। जबकि, 1020 स्कूलों के दस्तावेजों में कुछ कमियां पाई गई। जिन्हें तीन महीने में कमियां पूरी करने का समय दिया गया। चेयरपर्सन ने बताया कि उपरोक्त कार्रवाई करीब एक साल की समय अवधि में पूरी की गई।


उन्होंने बताया कि शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बड़ी गंभीरता से उनके केस की सुनवाई की थी। उन्होंने बताया कि जिन मानकों के आधार पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। उन स्कूल में विद्यार्थियों/ अध्यापकों का अनुपात सही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed