{"_id":"15f7bdddadad05f0d6f369457049a1bd","slug":"punjab-school-education-board-going-to-change-syllabai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलने वाला है पंजाब बोर्ड का सिलेबस, तैयार रहें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बदलने वाला है पंजाब बोर्ड का सिलेबस, तैयार रहें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई और अन्य बोर्ड को टक्कर देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में बोर्ड ने अपने सिलेबस को रिवाइज करने की दिशा में कवायद शुरू की है। नई किताबें एनसीईआरटी के मानकों पर तैयार जा रही हैं। उम्मीद है कि नए सेशन में कई विषयों की किताबों का रूप पूरी तरह बदल जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक नया सिलेबस तीन भाषाओं में तैयार किया जा रहा है। ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों को भी किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। सिलेबस के लिए बोर्ड की तरफ से विशेष कमेटियां गठित की गई हैं, जिनमें विभिन्न यूनिवर्सिटी के माहिरों से लेकर विभिन्न स्कूलों के टीचर व प्रिंसिपल शामिल किए गए हैं, जोकि नए सिलेबस को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा इस बार किताबों को कलरफुल बनाया जा रहा है। ताकि किताबों से बच्चों का लगाव बन सके और वे हर चीज को आसानी से समझ सकें। इतना ही नहीं, आखिरी में बच्चों को अभ्यास करवाने के लिए सवाल-जवाब जैसी चीजें अटैच की जा रही है ताकि बच्चों की पूरी दिलचस्पी बनी रहे।
विज्ञापन
किताबें रिव्यू करने संबंधी मांगी एंट्री
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 11वीं और 12वीं कक्षा के कई विषयों की किताबें खुद नहीं छापता है। उन विषयों की किताबें निजी पब्लिशर की लगाई जाती है। बोर्ड ने पब्लिशर्स से किताबें रिव्यू करने संबंधी एंट्री मांगी है। बीस दिनों में पब्लिशर्स को अपनी एंट्री भेजनी होगी। इसके बाद बोर्ड आगे की कार्रवाई करेगा।
मिलेगी किताबें
स्कूलों में बच्चों को अब समय से किताबें न मिलने की परेशानी भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। बोर्ड ने जो भी नई किताबें तैयार की हैं। उनकी ई-बुक्स भी तैयार की हैं। बोर्ड की वेबसाइट से कोई भी व्यक्ति किताब डाउनलोड कर अपनी पढ़ाई कर पाएगा। इसके अलावा मोबाइल और टैब पर भी यह किताबें आसानी से खुल पाएगी।