{"_id":"8b6e79fffab2c56f1a6970b3bab58c2c","slug":"punjab-school-education-board-12th-class-annual-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड परीक्षा, तीन केंद्रो पर एग्जाम रद्द, 19 नकलची पकड़े","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब बोर्ड परीक्षा, तीन केंद्रो पर एग्जाम रद्द, 19 नकलची पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के तीन परीक्षा केंद्रों में हुई 12वीं की फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस व बिजनेस स्टडीज की परीक्षा रद्द कर दी है। जबकि विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। तरनतारत, अमृतसर और मोगा में परीक्षा रद्द की गई है।
विज्ञापन
इन सेंटरों में दोबारा परीक्षा करवाने के लिए जल्द ही बोर्ड नई डेटशीट जारी करेगी। वहीं, बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल का कहना है कि जिन सेंटरों में नकल के मामले सामने आए हैं। उनकी सख्ती से पड़ताल की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को इवनिंग शिफ्ट में फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस और बिजनेस स्टडीज का पेपर था। राज्य के सभी जिलों में सेंटर बनाए गए थे। बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों की चेकिंग की। इस दौरान पांच सेंटरों में 19 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए।
विज्ञापन
इस दौरान अमृतसर के मेफ्लावर सीनियर सेकेंडरी, एसजेएस एवेन्यू अजनाला स्कूल, मोगा जिले के समाध भाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पॉलिटिकल साइंस और फिजिक्स व तरनतारन के कोट परमचंद कला सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा रद्द की गई।
कहां कितने स्टूडेंट पकड़े गए
जिलासंख्या
बरनाना2
फिरोपुर8
फाजिल्का2
जालंधर4
कपूरथला3