फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab School Board 12th Class Result

12वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को गुड न्यूज देगा बोर्ड

Wed, 07 May 2014 06:01 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 May 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab School Board 12th Class Result

पंजाब के बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12 मई तक बारहवीं रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर ली है। हालांकि बोर्ड ने दस मई तक नतीजा घोषित करने का ऐलान किया था लेकिन परीक्षाओं के दौरान आई समस्याएं, चुनाव और लगातार छुट्टियों के चलते ऐसा संभव नहीं लग रहा था।

विज्ञापन


फिर भी बोर्ड की एग्जामिनेशन ब्रांच ने सारी छुट्टियां कैंसिल करके इस बार नया इतिहास रचने की तैयारी की है। अगर 12 को रिजल्ट आया तो बोर्ड के इतिहास में यह सबसे जल्द घोषित परीक्षा परिणाम होंगे। वहीं, अभी तक किसी भी राज्य के बोर्ड ने कोई परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगा ऐसा

Punjab School Board 12th Class Result

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चलते हुए पीएसईबी ने इस बार शुरु से ही नतीजा जल्द घोषित करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड के इतिहास में पहली बार प्रैक्टिकल एग्जाम फरवरी में ही करा लिए गए।

वहीं, प्रैक्टिकल के ग्रेड भी इस बार ऑनलाइन मंगवाए गए थे। ताकि किसी तरह की देरी की आशंका न रहे। बोर्ड ने तो बारहवीं और दसवीं की परीक्षाएं भी एक साथ कराने की योजना बनाई थी। पर वह सिरे नहीं चढ़ सकी।

विज्ञापन

स्टाफ छुट्टियां की कैंसिल, तब हुआ ऐसा

Punjab School Board 12th Class Result

एग्जाम के बाद बोर्ड के करीब 650 मुलाजिम चुनाव ड्यूटी में लगा दिए गए थे, जिस कारण आशंका थी कि रिजल्ट फिर लेट हो जाएगा। लेकिन एग्जामिनेशन ब्रांच केस्टाफ ने छुट्टियां कैंसिल कर दीं।

बारहवीं की परीक्षा में इस बार तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अपियर हुए हैं। आमतौर पर बारहवीं का नतीजा मई अंत में आता था। पीएसईबी के सेक्रेटरी जीएस बाठ ने कहा कि दस मई तक रिजल्ट घोषित करने की योजना बनाई गई थी।

पूरी कोशिश है कि तब तक नतीजा आ जाए। इसके लिए स्टाफ ने छुट्टियों में काम किया है। चुनाव ड्यूटी के बावजूद रिजल्ट तय समय पर घोषित करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन

बैंकों ने दिया था झटका

Punjab School Board 12th Class Result

पीएसईबी ने पहली बार नया प्रयोग करते हुए तीन बैंकों के साथ समझौता किया था, जिनकी राज्य भर में स्थित शाखाओं में परीक्षा पत्र रखे जाने थे। परीक्षा वाले दिन वहीं से मिलने थे, लेकिन पेपरों के बंडल देखकर बैंक वालों के हाथ-पैर फूल गए।

उन्होंने इतने पेपर एक साथ रखने में असमर्थता जताई, जिससे बोर्ड की उम्मीदों पर पानी फिर गया। बारहवीं केपेपर खत्म होने के बाद मार्च अंत में दसवीं की परीक्षा शुरु कराई गई।

दसवीं का रिजल्ट भी जून में

Punjab School Board 12th Class Result

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं के रिजल्ट में भी इतिहास बनाने की कोशिश में है। आमतौर पर दसवीं का रिजल्ट जून मध्य तक आता था। पर बोर्ड की कोशिशें कामयाब रहीं तो इस बार दसवीं का नतीजा जून के प्रथम सप्ताह में आने की उम्मीद है।

सिंगल विंडो में स्टाफ तैनात

Punjab School Board 12th Class Result

बारहवीं का नतीजा घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स को कई तरह की समस्याएं आती हैं। कई शंकाएं होती हैं। जिनके हल के लिए भी बोर्ड ने अभी से तैयारी कर ली है।

बोर्ड की सिंगल विंडो में एग्जामिनेशन ब्रांच बना दी गई है। जिसमें छह मुलाजिम तैनात किए गए हैं। जोकि स्टूडेंट्स की हर तरह की शंकाओं का समाधान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed