फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab govt will promote many government teachers

हजारों सरकारी टीचर्स को सरकार का बहुत बड़ा तोहफा

Thu, 19 Nov 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
punjab govt will promote many government teachers

हजारों गवर्नमेंट टीचर्स को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मामला प्रमोशन से जुड़ा है, जो काफी समय से रुका हुआ था। पंजाब में जेबीटी, ईटीटी और सीएण्डवी कैडर के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने इस संबंध में गठित चार सदस्यीय कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। लंबे समय से इनका प्रमोशन रुका हुआ था।

टीईटी लागू होने के बाद इन कैडर के टीचरों के प्रमोशन पर रोक लग गई थी, जिसका हल ढूंढने के लिए एक चार मेंबरी कमेटी गठित की गई थी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तीन सितंबर 2001 से पहले भर्ती इन तीनों कैडर के सभी टीचर प्रमोशन के योग्य होंगे।

विज्ञापन

2001 से 2010 तक भर्ती टीचर्स होंगे प्रमोट

punjab govt will promote many government teachers

तीन सितंबर-2001 से 23 अगस्त-2010 के बीच भर्ती इन कैडर के ऐसे टीचर जिनकी नियुक्ति नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के नियमों के मुताबिक हुई है, वे भी प्रमोशन के योग्य होंगे। उस समय टीईटी लागू नहीं था। 23 अगस्त-2010 के बाद भर्ती इन कैडर के टीचरों को प्रमोशन के लिए टीईटी पास करना जरूरी होगा।

प्रवक्ता ने बताया कि टीईटी लागू होने के बाद इन कैडर के प्रमोशन का सारा काम रुक गया था। हालांकि इनमें से कई टीचरों ने तरक्की के लिए जरूरी आठ वर्ष की सेवा टीईटी लागू होने से पहले ही कर ली थी।

टीचरों की मांग पर शिक्षामंत्री ने जून-2015 में डीजीएसई प्रदीप अग्रवाल की अगुवाई में चार मेंबरी कमेटी बनाई थी। इसमें डीपीआई सेकेंडरी बलबीर सिंह ढोल, डीपीआई एलिमेंटरी हरबंस सिंह संधू व ओएसडी लिटिगेशन हरबंस सिंह शामिल थे। कमेटी की सिफारिशों पर ही यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed