{"_id":"4b2840e22d9cbe8e58c026e7a7ff5d94","slug":"punjab-govt-released-helpline-number-for-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 19 Jan 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करने के लिए हर जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी की है। बच्चे इन पर फोन कर जान सकते हैं कि 10वीं व 12वीं के बाद कौन-कौन से कोर्स कहां-कहां उपलब्ध हैं। पटियाला में यह हेल्पलाइन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
यह जानकारी काउंसलिंग व गाइडेंस सेल पंजाब के प्रदेश तालमेल अधिकारी और डिप्टी डायरेक्टर एससीईआरटी श्रुति शुक्ला ने दी। इस दौरान नकल विरोधी रैली के जरिए स्टूडेंट्स को नकल के बुरे प्रभावों से भी अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से राज्य में 300 काउंसलर नियुक्त किए गए हैं। यह विभिन्न स्कूलों में जाकर 10वीं व 12वीं के बच्चों को जागरूक करेंगे। साथ ही उन्हें विभिन्न रोजगारों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रिंसिपलों से अपील की कि वह अपने जिले में इस प्रोग्राम को सफल बनाएं। श्रुति शुक्ला ने कहा कि पटियाला के लिए काउंसलर रणजीत सिंह नियुक्त किए गए हैं और जिले का हेल्पलाइन नंबर 9815161575 है।