{"_id":"176011d6eb5553c24b73c8e15d35b0fe","slug":"punjab-board-school-education-exam-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 से पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं, रोल नंबर वेबसाइट पर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
2 से पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं, रोल नंबर वेबसाइट पर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में ली जाने वाली दसवीं और 12वीं री-अपीयर व गोल्डन चांस परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर भेज दिए गए हैं। इसके अलावा बोर्ड द्वारा बुधवार को अपनी वेबसाइट पर भी रोल नंबर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह पुष्टि बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने दी। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा दो सितंबर से शुरू हो रही है। बोर्ड की तरफ से रोल नंबर जिला डिपो को भेज दिए गए थे।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट www.pseb.ac.in पर भी रोल नंबर अपलोड कर दिए जाएंगे। वहां से भी विद्यार्थी अपने रोल नंबर हासिल कर पाएंगे।
बोर्ड के सचिव जीएस बाठ ने बताया कि अगर किसी का रोल नंबर बोर्ड की बेवसाइट में नहीं दिखता है। तो ऐसे विद्यार्थियों को अपना परीक्षा फार्म व जमा फीस चलान की रसीद लेकर बोर्ड आना होगा। इसके बाद बोर्ड की तरफ से उक्त विद्यार्थी को बोर्ड की संबंधित परीक्षा शाखा की तरफ से रोल नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे देखना होगा रोल नंबर
वेबसाइट से रोल नंबर हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को पहले बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। जहां रोल नंबर वाला बॉक्स बना हुआ होगा। उसके बाद रोल वाली जगह पर अपना ब्योरा भरना होगा। इसके गाद रोल नंबर हासिल हो जाएगा।