फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab board 12th class exam start, 13 cheating case

पंजाब बोर्ड परीक्षा, एक सेंटर पर एग्जाम रद्द, 13 नकल केस

Sat, 20 Feb 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 20 Feb 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
punjab board 12th class exam start, 13 cheating case

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। पहले दिन नकल के 13 केस बने। वहीं, एक सेंटर पर परीक्षा रद्द हुई। अमृतसर स्थित संत बाबा जगत सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हर्षाछीना में नकल के चलते पेपर रद्द कर दिया है। वहीं, राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 13 यूएमसी केस सामने आए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड की चेयरपर्सन ने कहा कि जिस सेंटर पर परीक्षा रद्द की जाएगी। उसकी पड़ताल होगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को इवनिंग शिफ्ट में इंग्लिश का पेपर था। इस दौरान बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने लुधियाना और समराला के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जबकि, बोर्ड के सचिव गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने जालंधर जिले के कुछ रेगुलर व ओपन स्कूल के सेंटरों की चेकिंग की। इस दौरान अधिकतर जगह पर सब सही पाया गया। हालांकि, जालंधर के लाडोवाल स्कूल के सेंटर सुपरिंटेंडेंट ने परीक्षार्थियों की जूतियां सेंटर के बाहर उतरवाई थी। केंद्र सुपरिंटेंडेंट को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर आसान, स्टूडेंट्स के खिले चेहरे
फेज-3बी1 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पेपर देकर बाहर निकल रहे स्टूडेंट्स ने बताया कि इंग्लिश पेपर काफी आसान था। परीक्षा से पहले काफी डरे हुए थे। लेकिन, परीक्षा हॉल में जाते ही उसकी चिंता खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed