12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मंगलवार को जुलाई में ली गई 12वीं साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स एवं वोकेशनल ग्रुप का नतीजा घोषित किया। परीक्षा परिणाम 56.10 प्रतिशत रहा है। जो सालाना परीक्षा के पास प्रतिशत से काफी कम है।
बोर्ड मैनेजमेंट ने साफ किया है कि विद्यार्थी 14 अगस्त सुबह ग्यारह बजे से बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देख पाएंगे। जानकारी के मुताबिक बोर्ड द्वारा जुलाई में ली गई कंपार्टमेंट परीक्षा में 29171 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इसमें से 16366 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। परीक्षा की पास प्रतिशत 56.10 रही है।
रिजल्ट में गलती के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं
बोर्ड मैनेजमेंट का कहना है कि बोर्ड वेबसाइट पर दिखाए गए रिजल्ट में किसी भी प्रकार की कोई गलती होती है। तो उसके लिए बोर्ड मैनेजमेंट जिम्मेदार नहीं होगी। वेबसाइट पर घोषित किया गया नतीजा विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है।
इसे असली नतीजा नहीं माना जा सकता है। असली नतीजा कार्ड बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों को अलग से भेजे जाएंगे। बोर्ड की वेबसाइट से नतीजा देखने के लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।
इस दौरान वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। जहां पर रिजल्ट का कॉलम बना होगा। उसमें विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर भरना होगा। इसके बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
री-चेकिंग के लिए दस दिनों में भरने होंगे फार्म
बोर्ड मैनेजमेंट ने साफ किया है कि जो विद्यार्थी री-चेकिंग भरना चाहते हैं। उन्हें रिजल्ट घोषित होने के दस दिनों के अंदर फार्म भरने होंगे। री-चेकिंग का फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट कंपार्टमेंट घोषित किया गया है। उनके लिए दाखिला फार्म भरने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।