पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने मैरिट लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में 72.2% बच्चे पास हुए हैं।
मार्च-अप्रैल में ली गई दसवीं की परीक्षा में इस बार 375358 बच्चे बैठे थे। इनमें से 271196 बच्चे पास हुए। सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देख सकते हैं।
लड़कियों ने बाजी मारी
पास प्रतिशत में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मार ली। लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 79.60% रहा। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत मात्र 66.72% रहा।
मैरिट में आने वालों में भी लड़कियां सबसे आगे रहीं। बोर्ड के सचिव गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने बताया कि स बार राज्य भर में पहले स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को बोर्ड द्वारा एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने का एलान किया गया है।
रिया ओवरऑल टॉपर
पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में आर.एस. मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, शास्त्री नगर लुधियाना की छात्रा रिया प्रदेशभर में ओवरऑल टॉपर रही। उसके 635/650 अंक आए, जोकि 97.69% है।
आर.एस. मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, शास्त्री नगर लुधियाना की छात्रा महिमा नागपाल और छात्र अंकुश महाजन, बाल विद्या मंदिर स्कूल नंगल कोटली, गुरदासपुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के 635/650 अंक आए, जोकि 97.69% है।
आर.एस. मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, शास्त्री नगर लुधियाना की छात्रा जन्नत प्रीत कौर और गगनजोत कौर, एस.ए.डी जैन डे बोर्डिंग स्कूल, होशियारपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। दोनों के 630/650 अंक आए, जोकि 96.92% है।