{"_id":"38cc02b10c7b9593ce8bc5b9df7d3d28","slug":"public-school-admission-race-starting-from-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में दाखिले की दौड़ एक मार्च से शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सरकारी स्कूलों में दाखिले की दौड़ एक मार्च से शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों में जारी प्री प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं में दाखिले की रेस के अंतिम चरण में पहुंचते ही सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में भी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं में दाखिले शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में दाखिले एक मार्च से शुरू होंगे और 29 मार्च तक जारी रहेंगे। वहीं, छठवीं से नौवीं में दाखिले की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। राजधानी के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए यह लागू होगा। कैलेंडर में दाखिले से लेकर अवकाश व अन्य संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
कैलेंडर के मुताबिक दसवीं के रिजल्ट घोषित होते ही ग्यारहवीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस कक्षा में दाखिले मेरिट आधार पर होंगे। स्कूलों में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जून होगी।
विज्ञापन
जबकि चयनित छात्रों की पहली सूची 15 जून को जारी होगी। इसी सूची के आधार पर दाखिले 18 जून से शुरू होंगे। 30 जुलाई तक दाखिले पूरे कर लिए जाएंगे।
कैलेंडर में साफ किया गया है कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश 11 मई से 30 जून तक चलेंगे। वहीं दशहरा अवकाश (शरद अवकाश) केवल तीन दिन आठ से 10 अक्तूबर तक होंगे। शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर 2016 से 15 जनवरी 2017 तक होंगे।