फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU youth talent show on stage

पीयू फेस्ट @ सोलो डांस, मॉडलिंग और मस्ती

Sat, 23 Nov 2013 09:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Nov 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
PU youth talent show on stage

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आगाज-2013 का आयोजन किया जा रहा है। आगाज के दूसरे दिन पीयू ऑडिटोरियम में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन


सोलो डांस और मॉडलिंग कार्यक्रम में सबसे आकर्षण का केंद्र रहे। दूसरा दिन इनसो छात्र संगठन के नाम रहा। इनसो नेता सोमबीर सिंह, अनिल घनघस, डा. जयदीप की अगुवाई में दिनभर रंगारंग कार्यक्रमों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


स्टूडेंट काउंसिल जनरल सेक्रेटरी आभा शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।

विभिन्न प्रतियोगिता के रिजल्ट इस प्रकार रहे। सोलो डांस प्रतितियोगिता में रितू पहले, रीत सैनी दूसरे और यशस्वनी तीसरे स्थान पर रही।

मॉडलिंग में सुखवंत दमन, अनशा ग्रोवर, डा. आभा शर्मा और सन्हादीप संधू विजेता रहे। सिंगिंग प्रतियोगिता में करणदीप सिन्हा गुरजाज विजेता रहे।

कोलाज प्रतियोगिता में निशा, मनजिंदर पहले, सपना और अलका दूसरे और दिव्या कुलविंदर तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में मोनिका, मनदीप, जसप्रीत और अंजू विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहली बार तीन का आगाज फेस्ट
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल हर साल आगाज फेस्ट आयोजित करती रही है। लेकिन, पहली बार पीयू आगाज तीन दिन तक होगा।

जिसका कारण पीयू काउंसिल में एनएसयूआई, एबीवीपी और इनसो के सदस्य शामिल हैं। सभी संगठन पीयू में अपनी ताकत दिखाने के लिए अलग-अलग दिन स्टॉर नाइट करा रहे हैं।

21 नवंबर को एनएसयूआई ने जसबीर जिस्सी और फिर शुक्रवार को इनसो ने गिप्पी ग्रेवाल नाइट कराई है। शनिवार को एबीवीपी भी करीब आधा दर्जन पंजाबी सिंगर को स्टार नाइट में बुलाएगी।


काउंसिल सदस्यों में पैसे को लेकर विवाद
पीयू काउंसिल में एनएसयूआई,इनसो और एबीवीपी कैंडीडेट मिलकर पहुंचे हैं। लेकिन, काउंसिल बनने के कुछ दिनों के अंदर ही आपसी फूट दिखाई देने लगी है।

कुछ रोज पहले ही काउंसिल प्रधान चंदन राणा पर वैष्णोदेवी टूर पर 2 लाख खर्च को लेकर काउंसिल सदस्य आभा शर्मा ने सवालिया निशान लगाया था।

आभा का आरोप है कि जनरल सेक्रेटरी के हस्ताक्षर के बिना ही 2 लाख डीएसडब्ल्यू से मंजूर करा लिए गए। इस मामले में डीएसडब्ल्यू दफ्तर की ओर से चंदन राणा से पूरा रिकार्ड देने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed