{"_id":"e8935a90b190daeda6d8576a9483f8a3","slug":"pu-will-5th-place-in-brics-countries-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! ब्रिक्स देशों में जल्द ही 5वें स्थान पर होगा पीयू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
खुशखबरी! ब्रिक्स देशों में जल्द ही 5वें स्थान पर होगा पीयू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Dec 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के डॉ. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को एल्युमनी मीट और इंडस्ट्री एकेडमिया इंटरेक्शन हुआ।
विज्ञापन
पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं है जब पीयू ब्रिक्स देशों में 13वें स्थान से खिसक कर पांचवें स्थान पर आ जाएगी।
विज्ञापन
नाईपर, मोहाली के निदेशक प्रो. केके भूटानी मुख्य वक्ता थे। इस दौरान 1963 बैच की गोल्डन जुबली और 1988 बैच की सिल्वर जुबली भी हुई।
समारोह में हिस्सा लेने वाले कई पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में विभाग के कई रिटायर्ड शिक्षक प्रो. परमजीत सिंह, प्रो. एमएम सचदेवा, प्रो. आरसी बंसल, प्रो. एलसी सिंघल, प्रो. वाईएस भाटिया, प्रो. पीसी बंसल, प्रो. एसके शर्मा और प्रो. आरसी जींदिया शामिल थे।
विज्ञापन
इस मौके पर विभाग की टेक्निकल मैगजीन तत्व का भी विमोचन किया गया। समारोह के अंत में विभाग के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।