फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU UIET Student Create a wonderful website for poor students

पीयू यूआईईटी के होनहारों ने बनाई कमाल की वेबसाइट

Thu, 03 Apr 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Apr 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
PU UIET Student Create a wonderful website for poor students

यूआईईटी के सीएसई फोर्थ ईयर स्टूडेंट पीयूष अरोड़ा के नेतृत्व में वेबसाइट www.edurev.in तैयार की गई है। पीयूष ने अमर उजाला को बताया कि वेबसाइट से क्लास नोट्स, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, प्रैक्टिकल फाइल, लैब मैन्युअल और पीपीटी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह प्रयोग गरीब बच्चों की मदद के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर नोट्स को विभिन्न चरणों में अपलोड किया जाएगा। पहले चरण में इंजीनियरिंग से जुड़े नोट्स और वीडियो को अपलोड किया जाएगा। इसके बाद इसे स्कूल और फिर कॉलेज स्तर के अन्य संकायों को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

होनहारों ने खास एजुकेशनल वेबसाइट

PU UIET Student Create a wonderful website for poor students

सेक्टर-25 साउथ कैंपस पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के तीन स्टूडेंट्स ने नोट्स उपलब्ध कराने के लिए खास एजुकेशनल वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट की खासियत यह होगी कि बिना किसी चार्ज के विद्यार्थियों को वेबसाइट से नोट्स के अलावा वीडियो रिकार्डिंग और अन्य तैयार प्रोजेक्ट की जानकारी भी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट की शुरूआत 10 हजार से अधिक नोट्स से

PU UIET Student Create a wonderful website for poor students

पीयूष ने बताया कि वेबसाइट के लॉगइन में जाकर किसी भी टॉपिक से संबंधित नोट्स प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस काम में यूआईईटी के अन्य स्टूडेंट और शिक्षक भी मदद करेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य सदस्य अंशुल अरोड़ा और भव्या जैन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस एजुकेशनल वेबसाइट से जरूरतमंद बच्चों को परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। वेबसाइट की शुरूआत 10 हजार से अधिक नोट्स और वीडियो लेक्चर से की गई है। वेबसाइट के को-फाउंडर हार्दिक धमीजा ने कहा कि कई महीनों की मेहनत से इस वेबसाइट को तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed