{"_id":"944b0d1f61605c7c2ecff35a2ec257ad","slug":"pu-today-is-last-day-to-apply-for-m-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEd में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MEd में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Jul 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के शिक्षा विभाग और पीयू से संबद्ध कालेजों में एमएड कोर्स और एमएड (पत्राचार) और एमएड (स्पेशल एजुकेशन) में आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार है।
विज्ञापन
एमएड कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्र वेबसाइट http://medadmissions.puchd.ac.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने एमएड में दाखिले के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा पास कर ली है और जिनके बीएड के परिणाम नहीं निकले हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीयू के प्रवक्ता के अनुसार अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद एमएड (रेगुलर) में आवेदन करने वालों को ऑनलाइन फार्म का प्रिंटआउट 4 अगस्त तक और एमएड (पत्राचार) के छात्रों को 5 अगस्त तक पीयू से सीईटी सैल मैं जमा कराना होगा। एमएड (रेगुलर) के विद्यार्थियों की फिजीकल काउंसलिंग 11 से 13 अगस्त तक होगी।
विज्ञापन