{"_id":"8019bb477fd4028df4de769ddce62622","slug":"pu-syndicate-election-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट और डीन फैकल्टी चुनाव का शेड्यूल जारी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सिंडीकेट और डीन फैकल्टी चुनाव का शेड्यूल जारी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Dec 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की 2014 सत्र की सिंडीकेट और डीन फैकल्टी चुनाव का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार 9 दिसंबर को पीयू सिंडीकेट के लिए चुनाव होगा,जबकि 10 दिसंबर को विभिन्न फैकल्टी डीन लिए वोटिंग होगी।
9 दिसंबर को आर्ट्स फैकल्टी की तीन सीटों के लिए सुबह 9 बजे चुनाव होगा। साइंस फैकल्टी की तीन सीटों के लिए चुनाव 10 बजे, लैंग्वेज फैकल्टी की दो सीटों के लिए दोपहर 12 बजे,लॉ फैलो की दो और लॉ डीन, सेक्रेटरी के लिए वोटिंग दोपहर 1 बजे होगी।
मेडिकल साइंसेज(फैलो) की दो सीटों के लिए चुनाव दोपहर 2.30 बजे और मेडिकल साइंस डीन, सेक्रेटरी का चुनाव 3.30 बजे होगा। कंबाइन फैकल्टी की तीन सीटों के लिए चुनाव 4.15 बजे होगा।
विज्ञापन
देर शाम तक सभी रिजल्ट
10 दिसंबर को विभिन्न फैकल्टी के डीन का चुनाव होगा। आर्ट्स फैकल्टी चुनाव सुबह 9 बजे, लैंग्वेज 10.30 बजे, बिजनेस मैनेजमेंट एंड कामर्स 12 बजे, एजूकेशन 2 बजे, डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स 3 बजे, साइंस 4 बजे, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी 5.30 बजे और फार्माश्यूटिकल साइंसेज के लिए शाम 6.15 बजे वोटिंग होगी। देर शाम तक सभी रिजल्ट घोषित हो जाएंगी।
विज्ञापन