फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU student union elections on 5 september, see Schedule

पीयू छात्र संघ चुनाव की तारीख्ा तय, देखिए शेड्यूल

Thu, 28 Aug 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Aug 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
PU student union elections on 5 september, see Schedule

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और इससे संबद्ध चंडीगढ़ के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव पांच सितंबर को होंगे। प्रशासन की मंजूरी के बाद गृह सचिव की ओर से इस संबंध में चिट्ठी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की ओर से 14 अगस्त को चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र भेजकर छात्र काउंसिल चुनाव पांच सितंबर को कराने के लिए मंजूरी मांगी गई थी।

मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई।

29 अगस्त को नामांकन होंगे और 30 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव के कारण इस बार शनिवार को छुट्टी नहीं होगी। छात्र नेताओं को प्रचार के लिए 7 वर्किंग डे मिल जाएंगे।  
विज्ञापन


ये रहेगा चुनाव का शेड्यूल
29 अगस्त

9.30 से 10.30 - नामांकन पत्र दाखिल होंगे
10.31 - नामांकन पत्रों की जांच
12 बजे - नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी
12.30 से 1.30 बजे - आपत्तियां आमंत्रित होंगी, इलेक्शन ट्रिब्यूनल की बैठक होगी
2.30 बजे -कैंडीडेट की प्रोविजनल लिस्ट और आब्जेक्शन की जानकारी डीएसडब्ल्यू को भेजी जाएगी।

30 अगस्त
10.30 बजे - योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी
10.30-12 बजे - नाम वापस लिए जा सकेंगे
12.30 बजे-कैंडीडेट की फाइनल लिस्ट डीएसडब्ल्यू को भेजी जाएगी।
 3 बजे - उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होगी

5 सितंबर
सुबह 9.15 बजे से विभागों में एंट्री शुरू होगी।
सुबह 9.45 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी।
दोपहर बाद 3 बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

छात्र नेताओं की भागदौड़ शुरू
उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने के लिए छात्र संगठनों के पास सिर्फ वीरवार का दिन बचा है। बुधवार देर रात ही सभी छात्र संगठनों ने चुनावों की रणनीति के लिए मीटिंग बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed