फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU student on hunger strike against fee increament

उन्होंने फीस बढ़ा दी, इन्होंने भूख हड़ताल कर दी

Sun, 17 Nov 2013 10:24 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Nov 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
PU student on hunger strike against fee increament
पीयू की ओर से फीस बढ़ाने के विरोध में विद्यार्थियों की ओर से शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


उधर, स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी (एसएफएस) के एक सदस्य बहाल सिंह की ओर से शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन प्रवेश कर गई।

पीयू प्रशासन ने इस मामले में डीयूआई प्रो. मधु राका की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसकी बैठक सोमवार को होगी।

कमेटी में रजिस्ट्रार, डीसीडीसी, डीएसडब्ल्यू, प्रो. केशव मल्होत्रा, प्रो. शैली वालिया, डीएसडब्ल्यू (वुमन) और एफडीओ शामिल हैं।

उम्मीद है कि कमेटी फीस बढ़ोतरी के फैसले को सिंडीकेट को रैफर करने का फैसला करेगी क्योंकि फीस बढ़ोतरी का फैसला सिंडीकेट और सीनेट ने ही लिया था और कमेटी के पास एसएफएस के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह ने कहा कि परीक्षा से ठीक पहले फीस बढ़ोतरी नहीं करनी चाहिए थी।

इससे छात्रों का बेवजह शोषण हो रहा है। एसएफएस के अन्य छात्र नेता रमनप्रीत सिंह ने कहा कि पीयू को परीक्षा कुछ दिन के लिए टाल देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed