{"_id":"f6eb7f473e6bb4d55cb7bbedc5f4bc79","slug":"pu-special-facility-for-nri-students-in-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: एनआरआई स्टूडेंट्स को एडमिशन में खास सुविधा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PU: एनआरआई स्टूडेंट्स को एडमिशन में खास सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने कैंपस में विदेशी स्टूडेंट्स को आकर्षित करने के लिए फॉरेन नेशनल और एनआरआई कैंडिडेट्स के लिए सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एनआरआई स्टूडेंट्स के लिए अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में 10 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर दाखिला मिलेगा।
एनआरआई स्टूडेंट 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट (डीआईएस) प्रो. रमनजीत कौर जोहर ने प्रेसवार्ता में बताया कि विदेशी स्टूडेंट पीएचडी कोर्स के लिए सालभर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी स्टूडेंट्स को एंट्रेंस टेस्ट से भी छूट दी जाती है।
विज्ञापन
2014 सत्र में पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्स में 146 और शहर के कॉलेजों में 273 विदेशी स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया। प्रो. जोहर ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि से एक महीना पहले ही 200 से अधिक विदेशी स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।
विज्ञापन