फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate endorsement in which important decisions

जानिए, पीयू सीनेट में किन अहम फैसलों को लगी मुहर

Mon, 26 May 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 May 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
PU Senate endorsement in which important decisions

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) सीनेट में रविवार को पीयू कैंपस में पढ़ रहे स्टूडेंट की फीस 5 फीसदी और एफिलिएटेड 188 कालेजों की फीस 10 से 20 फीसदी फीस बढ़ाने का प्रस्ताव आया।

विज्ञापन


करीब पौने घंटे तक चली बहस के बाद पीयू कैंपस और एफिलिएटेड कालेज दोनों की फीस में 5 फीसदी फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। वहीं, सीनेट में बीकॉम की फीस 18 हजार रुपये करने पर भी सहमति बन गई। साथ ही भविष्य में फीस बढ़ाने का मापदंड तय करने के लिए पीयू कुलपति ने स्टैंडिंग कमेटी गठित करने का फैसला भी किया।
विज्ञापन

हॉस्टल फीस में 10 फीसदी तक होगा इजाफा

PU Senate endorsement in which important decisions

पीयू सीनेट में आगामी सत्र में सभी 16 हॉस्टल की फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर हंगामा हुआ। सीनेट एजेंडे में हॉस्टल फीस में 10 फीसदी तक इजाफा का प्रस्ताव रखा गया था।

इस प्रस्ताव को लेकर सीनेट विरेंद्र गिल, सत्यपाल जैन, नरेश गौड़, डीपीएस रंधावा, मनीष वर्मा ने जबर्दस्त विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि इस फैसले से गरीब विद्यार्थियों के लिए पीयू कैंपस में रहकर पढ़ाने के रास्ते बंद करने की कोशिश की जा रही है। डीएसडब्ल्यू ने हॉस्टल खर्चे में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए प्रस्ताव का वाजिब बताया। कड़े विरोध के बाद हॉस्टल फीस में इजाफे को मंजूबरी दे दी गई।

इन फैसलों पर लगी मुहर

PU Senate endorsement in which important decisions

  1. -पीयू और एफिलिएटेड कालेजों के सभी कोर्स में प्रति यूनिट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक सीट रिजर्व करने पर मुहर लगा दी है।
  2. -विभिन्न साइंस विभागों में लाखों की लागत से खरीदी जाने वाली मशीनरी के सही प्रयोग के लिए लॉग बुक तैयार की जाएगी।  
  3. -पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ में एक वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू करने को मंजूरी। यूआईएलएस में भी कोर्स शुरू करने को रिव्यू कमेटी गठित की गई है।
  4. -पीयू सीनेट में विभागों में अटेंडेंस कम होने के मुद्दे पर भी पीयू सीनेट में काफी हंगामा हुआ। सीनेटर सत्यपाल जैन ने मामला विभाग लेवल पर ही हल करने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन

किसने सीनेट में कौन से मुद्दे उठाए

PU Senate endorsement in which important decisions

  1. पीएचडी एंट्रेस टेस्ट अग्रेजी के साथ हिंदी और पंजाबी में भी आए: प्रो. जसपाल कौर कंग
  2. -यूआईएलएस में एक वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू किया जाए: डॉ.अजय रंगा
  3. -पीयू में सालों से कांट्रेक्ट और डेलीवेज पर नियुक्त सिक्योरटी कर्मचारियों को स्थायी करने का मामला:  प्रो.रौनकी राम
  4. -कोनी रीजनल सेंटर में बीएड और बीपीएड कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव: डा.रघुबीर दयाल
  5. -पीयू में गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति के लिए नियमों पर प्रो.राजेश गिल ने सवाल उठाया।
  6. -गेस्ट फैकल्टी के तौर पर स्थायी नौकरी कर रहे शिक्षकों की जगह नए युवाओं को मौका दिया जाए: विरेंद्र गिल
  7. -पीयू में स्मार्ट क्लासरूम के लिए सालों से रखे इक्यूपमेंट का प्रयोग नहीं किया जा रहा: डा.दिनेश कुमार
  8. -पीयू नॉन टीचिंग कर्मचारियों के लिए घटिया फर्नीचर का मामला नॉन टीचिंग प्रधान दीपक कौशिक ने उठाया

पीयू सीनेट में ये प्रस्ताव भी पास

PU Senate endorsement in which important decisions

  1. -पीयू एंट्री लेवल पर पीजी कोर्स करने पर एडवांस इंक्रीमेंट को मंजूरी दी गई, लेकिन एरियर देने की तिथि तय करने पर फैसला बाद में होगा।
  2. -एग्जामिनेशन संबंधी विभिन्न खर्चों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी को मंजूरी ।
  3. -पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह की सेवाओं को स्थायी करने पर मुहर लगी।
  4. -पीयू के ज्योग्रिाफी विभिाग में एमफिल कोर्स को 2014 सत्र से बंद करने का फैसला लिया गया।
  5. -पीयू स्थित यूआईईटी विभाग में एमएससी नैनो साइंस कोर्स में दाखिले को मंजूरी।
  6. -एमई और एमटेक कोर्स के लिए सीईटी (पीजी) खत्म करने को मंजूर कर लिया गया।
  7. -पीयू के सीनियर लॉ ऑफिसर को वित्तीय अधिकार देने पर मुहर।
  8. -डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स फॉर हियरिंग एंड स्पेशल इमपेयरड एंड मैंटली चैलेंज्ड पर्सन को मंजूरी दे दी गई।  
  9. -बीडीएस कोर्स में एनआरआई स्टूडेंट के लिए एसएटी कंडीशन को खत्म करने का फैसला।
  10.  -पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को लागू करने की मंजूरी दे दी है।
  11. -पंजाब के कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने की चिट्ठी पंजाब सरकार को भेजी जाएगी।  
  12. -गर्ल्स हॉस्टल-9 की लैंडस्केपिंग के लिए 7 लाख 28 हजार की रकम मंजूर कर दी गई है।
  13. -कर्मचारियों की डीए देने के फैसले को मंजूरी दे दी गई है।
  14. -पीयू स्थित एलएलबी-बीकॉम पांच वर्षीय को बार काउंसिल से मान्यता का प्रस्ताव पारित।  
  15. -प्रो.अख्तर महमूद को प्रोफेसर एमिरेट्स टाइटल से नवाजने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया।

ये प्रस्ताव लटके

PU Senate endorsement in which important decisions

-पीयू में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए तैयार टेंपलेट पर दोबारा से विचार करने के लिए कमेटी गठित होगी। मामले में काफी देर तक सीनेट में हंगामा हुआ।
-पीयू में गेस्ट फैकल्टी और पार्ट टाइम शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नए नियमों पर डॉ. बीसी जोसन की देखरेख में कमेटी दोबारा से विचार करेगी।
-पीयू में 10 साल से अधिक समय से कांट्रेक्ट कर्मचारियों को रेगुलर करने का फैसला मौजूदा सीनेट में नहीं हो सका।
 
किरण खेर को बधाई
बीजेपी नेता और सीनेटर सत्यपाल जैन ने सदन में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री चुने जाने और पीयू  के स्टूडेंट रहे सुषमा स्वराज, राजीव प्रताप रूढ़ी और किरण खेर पर बधाई प्रस्ताव पेश किया। सीनेट में पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल, एचएस लक्की, अनु चतरथ सहित कई अन्य सदस्य भी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed