{"_id":"24aabb1da29f58e1aa7ad1cb06bde22a","slug":"pu-released-new-detshit-of-undergraduate-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने जारी की अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं की नई डेटशीट ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू ने जारी की अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं की नई डेटशीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने लोकसभा चुनाव के कारण बुधवार को अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं की रद्द की गई डेटशीट का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
वीरवार को पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के साथ आला अधिकारियों की बैठक के बाद नई डेटशीट को अप्रूवल दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को पीयू प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (बायो-इंफोरमेटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाओं की नए डेटशीट जारी कर दी है
यह परीक्षाएं सालाना सिस्टम के तहत होंगी। पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार नई डेटशीट को पीयू की वेबसाइट http://www.exams.puchd.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अंडर ग्रेजुएट स्तर की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 19 मई 2014 तक चलेंगी।
चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव 10 अप्रैल और पंजाब में 30 अप्रैल निर्धारित होने के कारण सात दिन परीक्षाएं नहीं हो सकेंगी। 9, 10, 11, 29, 30 अप्रैल के अलावा 1 मई और लोकसभा नतीजों के दिन यानी 16 मई को कोई भी परीक्षा नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
सात मार्च बाद देख सकेंगे रोल नंबर :
प्रो. परविंदर के अनुसार पीयू की अंडर ग्रेजुएट स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी। पंजाब यूनिवर्सिटी ने यूजी स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए पहले से ही रोल नंबर जारी करने का फैसला लिया है।
सात मार्च दोपहर बाद से सभी अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की प्रैक्टिकल के लिए पीयू वेबसाइट से रोल नंबर देखा जा सकेगा। लिखित परीक्षाओं के लिए रोल नंबर का प्रिंट 22 मार्च के बाद वेबसाइट से निकाला जा सकेगा।