फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU release of new schedule of postponed exams

पीयू: स्थगित परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी, देखिए

Wed, 16 Apr 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
PU release of new schedule of postponed exams

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंगलवार को अंडर ग्रेजुएट स्तर पर प्रशासनिक कारणों से स्थगित परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पंजाब में लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले रिहर्सल के कारण परीक्षाएं स्थागित करनी पड़ी थी। इस बदलाव से करीब 17 विषयों की परीक्षा का शेड्यूल आगे बढ़ाना पड़ा।

नए के शेड्यूल के तहत 5, 17 और 20 मई को होने वाले कुछ एग्जाम में भी बदलाव किया गया है, जिसकी जानकारी पीयू वेबसाइट पर डाल दी गई है।

पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ऑफिस की ओर से नई परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। विद्यार्थी नई डेटशीट पीयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

बीकाम दूसरे वर्ष बैंकिंग लॉ की परीक्षा अब 3 मई को होगी। बीबए तीसरे वर्ष बैंकिंग लॉ एंड मैनेजमेंट की परीक्षा 8 मई ,बीसीए गणित प्रथम वर्ष की परीक्षा 5 मई को तय हुई है।
विज्ञापन


अंग्रेजी तीसरे वर्ष पेपर वन (ओल्ड 2008-09) और बीए एलएलबी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 26 मई को निर्धारित की गई है।

पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार परीक्षाओं का समय और स्थान पहले की तरह रहेगा। पूरी डेटशीट छात्र  पीयू वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू की ओर से घोषित परीक्षाओं का नया शेड्यूल
कक्षा और पेपर----------------पुरानी तिथि----------नई तिथि
बीए-2 सोशोलॉजी पेपर-ए----------16 अप्रैल----------------29 मई
बीएससी-2 केमिस्ट्री पेपर-पांच-----16 अप्रैल----------------3 मई
बीकॉम-2 बिजनेस इकोनामिक्स----16 अप्रैल----------------3 मई
बीबीए-3 बैंकिंग लॉ एंड मैनेजमेंट--16 अप्रैल----------------3 मई
बीसीए-1 मैथेमेटिक्स---------------16 अप्रैल----------------5 मई
बीए-एलएलबी 3 सेमेस्टर अंग्रेजी---16 अप्रैल---------------26 मई
बीपीएड पहला वर्ष एजूकेशनल साइकोलॉजी--16 अप्रैल------25 अप्रैल
बीपीएड तीसरा वर्ष, टेस्ट, मेजरमेंट एंड इवेल्यूएशन--------16 अप्रैल 28 अप्रैल
बीएससी-2 केमिस्ट्री----------------5 मई------------------29 मई
बीए-बीएससी-1 ज्योग्राफी (केवल यूसोल कैंडीडेट)---17 मई--26 मई
बीए-बीएससी-2 वुमन स्टडी--------17 मई------------------30 मई
बीए-बीएससी-2 इन्वायरमेंट कनजरवेशन---17 मई----------30 मई
बीए-बीएससी-1 इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री--------20 मई----------22 मई
बीए-बीएससी-2 इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री--------20 मई----------21 मई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed