{"_id":"df77ac9126ee3fbd91dccab7b5606b37","slug":"pu-release-mba-admission-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें यह काम की खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमबीए करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें यह काम की खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) ने 2014-15 सत्र में मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पीयू प्रवक्ता के अनुसार 6 मई से शार्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों का ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शुरू होगा। शार्टलिस्ट कैंडीडेट की लिस्ट वेबसाइट http//ubsadmissions.puchd.ac.in पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
जिसमें ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू की तारीख भी बताई गई है। शार्टलिस्ट कैंडीडेट को ई-मेल से जानकारी दी गई है। जानकारी नहीं मिलने पर पीयू के एआर (यूबीएस) से ईमेल arubs@pu.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
पीयू प्रवक्ता के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के तहत कश्मीरी माइग्रेंट, स्पोर्ट्स, कैंसर, सिंगल गर्ल चाइल्ड सहित विभिन्न रिजर्व कैटेगरी के शार्टलिस्ट कैंडीडेट की लिस्ट भी जल्द वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।