{"_id":"ecb27a79ab0852b81a48f2302b52de58","slug":"pu-regular-schedule-of-med-counselling-release-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू: एमएड रेगुलर का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू: एमएड रेगुलर का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
पीयू ने एमएड रेगुलर का काउंसिलिंग शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया। कोआर्डिनेटर डॉ. किरणदीप सिंह ने बताया कि पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग एमएड रेगुलर और स्पेशल एजुकेशन के लिए काउंसिलिंग 19 और 20 अगस्त को पीयू के जिम्नेजियम हॉल में होगी।
विज्ञापन
एडमिशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने असली शैक्षणिक दस्तावेजों और उनकी सेल्फ अटेस्ट कॉपी के साथ आना होगा।
रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को बीएड और इससे संबंधित विषय की क्वालीफाई मार्कशीट व जन्म प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को 500 रुपये काउंसिलिंग फीस के रूप में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन