{"_id":"ebe59d71abfe7a5b2d9e350b85ac32b5","slug":"pu-ranking-down-fourth-ranks-in-country-s-institutes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की रैंकिंग लुढ़की, देश भर के इन्स्टीट्यूट्स में चौथा स्थान ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू की रैंकिंग लुढ़की, देश भर के इन्स्टीट्यूट्स में चौथा स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jul 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) रैंकिंग में लुढ़क गया है। शनिवार को द सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (सीडब्ल्यूयूआर) ने भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की।
विज्ञापन
इसमें डीयू देश भर में टॉप पर है, जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ज्ञात रहे दो माह पहले टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग में पीयू को देश भर के विश्वविद्यालयों में पहला स्थान दिया गया था।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूयूआर रैंकिंग में पीयू को देश भर के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स में चौथा स्थान हासिल हुआ है। इस बार भी आईआईटी दिल्ली देश में पहले स्थान पर है। जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली(डीयू) को दूसरा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को तीसरा और पंजाब यूनिवर्सिटी को चौथा स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
पीयू की रैंकिंग में लगातार गिरावट
हाल ही में यूजीसी की नैक टीम की रिपोर्ट में पीयू की ग्रेडिंग में कुछ प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई है। नैक टीम ने पीयू में शिक्षकों की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई मामलों पर नकारात्मक कमेंट भी किया है। यूनिवर्सिटी का रैंक पिछड़ने का कारण बताया जा रहा है कि डीयू जैसी देश की कई नामी यूनिवर्सिटी शामिल होने लगी हैं।
हावर्ड दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी
ताजा रैंकिंग में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी चुना गया है। पीयू अधिकारियों के अनुसार सीडब्ल्यूयूआर की 2013-14 रैंकिंग में पीयू को 543वीं रैंक और देश में पांचवा स्थान मिला था। जिसमें अब सुधार हुआ है।
रैंकिंग के लिए आठ प्वाइंट्स
सीडब्ल्यूयूआर द्वारा आठ प्वाइंटस को ध्यान में रखकर रैंकिंग तैयार की गई है। पीयू को क्वालिटी ऑफ एजुकेशन(333), एल्युमनी एम्प्लायमेंट(167), क्वालिटी ऑफ फैकल्टी(218), पब्लिकेशन(720), इंफ्लूएंस रैंक (910), साइटेशन(368) ,बोर्ड इंपैक्ट(540) और पेेटेंट(824) अंक शामिल हैं।
क्या है सीडब्ल्यूयूआर
सीडब्ल्यूयूआर सऊदी अरब बेस्ड कंसल्टिंग आर्गेनाइजेशन है। 2012 से यह दुनिया भर की यूनिवर्सिटी और अन्य हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स की वर्ल्ड रैंकिंग तैयार कर रही है। रैंकिंग तैयार करते हुए स्टूडेंट, एकेडमिक, एडमिनिस्ट्रेटिव और रिसर्च सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है।
रैंकिंग में कैसा रहा देश के इंस्टीट्यूट का प्रदर्शन
इंस्टीट्यूट्स-----देश रैंकिंग-----वर्ल्ड रैंकिंग---प्वाइंट मिले
आईआईटी दिल्ली---1-----------341----45.54
दिल्ली यूनिवर्सिटी---2-----------379---45.30
इंडियन इंस्टी्यूट ऑफ साइंस-----3---448---44.96
पंजाब यूनिवर्सिटी----4----491---44.80
आईआईटी मद्रास---5----534-----44.68