फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU: Pusu party president's arrested late night

PU: पूसू के पार्टी प्रेसिडेंट देर रात गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2014 12:25 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
PU: Pusu party president's arrested late night

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन(पूसू) के पार्टी प्रेसिडेंट सहज पाल सिंह संधु को पुलिस ने हेल्प डेस्क पर लड़ाई के मामले में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


छात्र नेता की गिरफ्तारी के विरोध में लड़कियां समेत लगभग 100 छात्रों ने कैंपस स्थित पीयू के वीसी के घर का घेराव किया। वीसी विरोधी नारे लगाते हुए विद्यार्थी अपने छात्र नेता की रिहाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की ओर से वीसी के घर का घेराव की सूचना पर  हॉस्टल वार्डन समेत चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर जिंतेंद्र ग्रोवर और अन्य वार्डन ने मौके पर विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश की लेकिन देर रात तक छात्र वीसी के घर का घेराव कर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने किसी भी गाड़ी आने जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला 1 जुलाई का है जब कैंपस में एडमिशन के दौरान हेल्प डेस्क पर दो गुटों की लड़ाई हो गई थी। इसमें चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर समेत कई अन्य घायल भी हुए थे।

इसी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूसू नेता सहज पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में वीरवार को छात्र नेता पूसू के कैंपस प्रेसिंडेकंट नवल दीप और चेयरमैन हर्षदीप को भी गिरफ्तार कर चुकी है।


पीयू के छात्र काउंसिल का चुनाव नजदीक होने के कारण पूसू समर्थक अपने छात्र नेता की जल्द रिहाई की मांग कर रहे हैं। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed