{"_id":"edf2963a83b71758f4723cb27d8ca4c7","slug":"pu-now-centralized-admission-for-social-science-and-language-departments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी के इन विभागों में सेंट्रलाइज्ड होगा दाखिला ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी के इन विभागों में सेंट्रलाइज्ड होगा दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) भी अब देश की टॉप जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) और दिल्ली यूनिवर्सिटी(डीयू) की तर्ज पर सोशल साइंस और लैंग्वेज प्रोग्राम में सेंट्रलाइज्ड तरीके से दाखिला देगी।
विज्ञापन
पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने मंगलवार को इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों के साथ मीटिंग में यह जानकारी दी। प्रो.ग्रोवर ने बताया कि जुलाई सत्र से ही नए सिस्टम को लागू करने फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
यह सिस्टम सिर्फ पीयू कैंपस के लिए लागू होगा। अभी तक पीयू एमबीए, इंजीनियरिंग और आनर्स स्कूल में ही सेंट्रलाइज्ड तरीके से दाखिला करती थी। छात्र संगठनों ने भी नए सिस्टम को लागू करने के लिए कई बार आवाज उठाई है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार दाखिला प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। विभागाध्यक्षों की मीटिंग में कुलपति ने पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन(पूटा) की ओर से दिए गए कई सुझावों को भी अमल में लाने का आश्वासन दिया।
बैठक में पीयू के सभी विभागों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ का ऑडिट किए जाने के फैसले पर भी चर्चा हुई। बैठक में पीयू डीयूआई प्रो.एके भंडारी और रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।