फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU: nomination today but candidate are not ready

PU: चुनाव नामांकन आज, उम्मीदवार तय नहीं

Fri, 29 Aug 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
PU: nomination today but candidate are not ready

पांच सितंबर को होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव के लिए सभी छात्र संगठनों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर भागदौड़ मची है। शुक्रवार को चुनाव के लिए नामांकन भरे जाएंगे।

विज्ञापन


वीरवार देर शाम तक भी अधिकतर छात्र संगठनों के उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार नहीं हो सकी। अपने उम्मीदवारों पर दूसरे संगठन द्वारा किसी भी तरह का क्रिमिनल केस होने की आशंका को देखते हुए नामांकन के आखिरी मिनटों तक इसे राज ही रखे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


छात्र काउंसिल चुनाव में उम्मीदवारी के लिए कैंडीडेट के 75 फीसदी लेक्चर अनिवार्य हैं। वीरवार को डीएसडब्ल्यू दफ्तर में कई छात्र नेता अपने उम्मीदवारों के लेक्चर पूरे कराने के लिए सिफारिश करते नजर आए। लेकिन अधिकारियों ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम गर्ल्स हॉस्टल में किया प्रचार

PU: nomination today but candidate are not ready

पीयू प्रशासन ने 7 बजे के बाद गर्ल्स हॉस्टल में कैंपेनिंग पर रोक लगा दी है। लेकिन वीरवार देर रात तक कैंपेनिंग का दौर जारी रहा।

पीयू प्रशासन ने छात्र नेताओं को गर्ल्स हॉस्टल में एंट्री नहीं देने के लिए पुलिस और पीयू सिक्योरटी को सख्त हिदायतें दी हैं। लड़कियां ही अपने स्तर पर गर्ल्स हॉस्टल में वोट मांग रही हैं।

वीरवार को सभी छात्र संगठनों ने विभागों में जाकर चुनाव प्रचार किया। सभी छात्र नेताओं का फोकस यूआईईटी, डेंटल कालेज, यूआईएलएस, लॉ तीन वर्षीय जैसे विभागों पर था। चुनाव प्रचार को लेकर कई विभागों में कहासुनी भी हुई।

नामांकन का ये रहेगा शेड्यूल

PU: nomination today but candidate are not ready

- 9.30 से 10.30 बजे- नामांकन भरे जाएंगे।
- 10.31-बजे नामांकन पत्रों की जांच
- 12.00 बजे- नामांकन करने वालों की लिस्ट जारी होगी।
- 12.30 से 1.30- आपत्तियां आमंत्रित होंगी।
- 2.30 बजे- कैंडीडेट की प्रोविजनल लिस्ट और ऑब्जेक्शन की जानकारी डीएसडब्ल्यू को भेजी जाएगी।

नामांकन के लिए हिदायत
- नामांकन के लिए सुबह 9.30 बजे से पहले विभाग  पहुंचें।
- आवेदन फार्म में दसवीं से लेकर मौजूदा डिग्री तक सभी ओरिजनल और फोटोकॉपी डॉक्यूमेंट जरूरी हैं।
- 10.30 के बाद आवेदक को एंट्री नहीं दी जाएगी।
- अटेंडेंस कम या क्रिमिनल केस वाले कैंडीडेट की उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
- आवेदन फार्म में कोई भी गलत जानकारी नहीं देनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed