फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU get new girls hostel

पीयू से पढ़ने की इच्छुक लड़कियों के लिए खुशखबरी

Tue, 24 Dec 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
PU get new girls hostel
पंजाब यूनिवर्सिटी में नया गर्ल्स हॉस्टल तैयार हो गया है। सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने सेक्टर-25 स्थित पीयू साउथ कैंपस में नए हॉस्टल का उद्घाटन किया। नए हॉस्टल नंबर-9 का नाम पंजाबी साहित्यकार अमृता प्रीतम के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन


पीयू एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके राय ने बताया कि हॉस्टल में कुल 180 कमरे तैयार किए गए हैं। इनमें 360 लड़कियों के रहने की व्यवस्था हो सकेगी। गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से तीन महीने पहले ही पूरा हो गया।
विज्ञापन


परनीत कौर ने कहा कि दूर दराज से आने वाली छात्राओं की समस्याओं को वे भली-भांति समझती हैं। कार्यक्रम में पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, डीयूआई और रजिस्ट्रार प्रो. एके भंडारी, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. परविंदर सिंह, पूर्व वीसी प्रो. आरपी बांभा, डीसीडीसी प्रो. नवल किशोर, एफडीओ बिक्रम नैयर, सीनेटर डॉ. दलीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 छात्राओं की चल रही थी वेटिंग
पीयू कैंपस के आठ हॉस्टल में अभी तीन हजार से अधिक लड़कियां रह रही हैं। 2013 सत्र में 350 के करीब छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिल सका। ऐसे में वेटिंग लिस्ट वाली छात्राओं को अब नए हॉस्टल में कमरा अलॉट कर दिया जाएगा। अलॉटमेंट का काम शुरू हो चुका है।

जनवरी के दूसरे हफ्ते तक नए हॉस्टल में छात्राएं शिफ्ट कर लेंगी। साउथ कैंपस स्थित पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट, यूआईईटी, यूआईएएमएस और सेंटर फॉर एमर्जिंग एरिया जैसे विभाग की छात्राओं को नए हॉस्टल में दाखिला दिया जाएगा।


डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल ने कहा कि नए हॉस्टल से अब साउथ कैंपस की छात्राओं को सेक्टर-14 मैन कैंपस में बार-बार जाने में दिक्कत नहीं होगी।

दो नए हॉस्टल अगले साल तक
पीयू में 2014 तक दो नए हॉस्टल भी तैयार करने का लक्ष्य है। पीयू में स्पोर्ट्स हॉस्टल और इंटरनेशनल हॉस्टल का निर्माण कार्य जोरों पर है।

स्पोर्ट्स हॉस्टल में 100 के करीब खिलाड़ी रह सकेंगे। करीब 11 करोड़ की लागत से बनने वाले इंटरनेशनल हॉस्टल में थ्री स्टार होटल जैसी सुविधा होंगी। इंटरनेशनल हॉस्टल भी साउथ कैंपस में बनाया जा रहा है।

हॉस्टल में होटल की तर्ज पर टॉयलेट ओर अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इस हॉस्टल में रिसर्च स्कॉलर को भी जगह मिल सकेगी।

हॉस्टल की खूबियां
-हॉस्टल नंबर-9 का नाम साहित्यकार अमृता प्रीतम के नाम पर रखा
-पीयू के अन्य हॉस्टल के मुकाबले अधिक खुला और सुविधाओं से युक्त  
-बारह करोड़ रुपये हुए खर्च
-सात मंजिला हॉस्टल के 180 कमरों में 360 लड़कियों के रहने की व्यवस्था
-हॉस्टल में दो लिफ्ट और खास रैंप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed