{"_id":"5425ec64da7adfe7dbb779fd8e850468","slug":"pu-gd-and-interviews-from-today-in-ubs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के यूबीएस में जीडी और इंटरव्यू आज से ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के यूबीएस में जीडी और इंटरव्यू आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में 2014-15 सत्र में एमबीए में दाखिले का दौर मंगलवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
यूबीएस में दाखिले की पहली बाधा ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और इंटरव्यू का दौर मंगलवार से शुरू होगा। जनरल कैटेगरी के तहत 6 से 15 मई तक जीडी और इंटरव्यू होंगे।
जानकारी अनुसार, सुबह 7.30 से 1 और दोपहर 12.30 तक दो चरणों में जीडी और इंटरव्यू चलेंगे। यूबीएस में हर साल करीब 150 सीटों पर दाखिला दिया जाता है।
जानकारी अनुसार, दाखिले के लिए 85 फीसदी अंक कैट स्कोर और 15 अंक जीडी और इंटरव्यू के जोड़कर फाइनल मेरिट बनाई जाती है।
यूबीएस ने जीडी और इंटरव्यू के लिए कुल सीटों के 8 गुना अधिक आवेदकों को बुलाया है। यूबीएस में सिंगल गर्ल चाइल्ड, एड्स और कैंसर पीड़ित, कश्मीरी माइग्रेंट का भी कोटा होता है। मंगलवार को विद्यार्थियों को 7.30 बजे से पहले विभाग पहुंचना होगा।
विज्ञापन