{"_id":"d90f58cd07b90a0fde7535338c4d6a36","slug":"pu-examination-center-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों की दहशत के बीच एग्जाम देते हैं स्टूडेंट्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मधुमक्खियों की दहशत के बीच एग्जाम देते हैं स्टूडेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तो सामने फाइनल एग्जाम के सवाल, दूसरा मंडरा रही मधुमक्खियों के कटने का डर। कुछ ऐसी हालत में विद्यार्थी एग्जाम दे रहे हैं पीयू के आर्ट्स ब्लॉक-41 सेंटर में।
विज्ञापन
जहां मुख्य क्लासरूम के अंदर मधुमक्खियों का छत्ता छत के साथ-साथ रूम के बाहर की दीवार पर लगा है। इस वजह से मधुमक्खियां क्लासरूम में मंडरती रहती हैं।
यही नहीं मधुमक्खियों के कारण क्लासरूम में पंखे चलाने से ड्यूटी इंचार्ज कतरा रहे हैं। पीयू में चल रही वार्षिक परीक्षा के दौरान रोजाना इस सेंटर में 100 से अधिक विद्यार्थी दो शिफ्ट में तीन घंटे के पेपर दे रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को इस सेंटर में पीजी डिप्लोमा, एमफिल और बीए थर्ड ईयर के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन इस छत्ते को सेंटर इंचार्ज और अन्य ड्यूटी कंट्रोलर ने अनदेखा ही किया। पीयू में अप्रैल महीने से वार्षिक परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
वहीं इस सेंटर से पेपर दे कर आ रही छात्रा रुकसाना ने बताया मधुमक्खियां सिर पर मंडरा रही थीं, जिससे काफी डर लग रहा था। पेपर हमें बिना पंखे के देना पड़ा, क्योंकि छत्ते की वजह से पंखे ही नहीं चलाए गए। छात्रा नवराज ने बताया कि मधुमक्खियां पूरे कमरे में घूम रही थीं। इस वजह पेपर से ध्यान बंट रहा था।