{"_id":"142d967231f292fff51b1c5632d83d82","slug":"pu-employees-will-get-installment-of-da-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के स्टाफ हैं तो ये पढ़कर खुश हो जाएंगे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के स्टाफ हैं तो ये पढ़कर खुश हो जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Feb 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कर्मचारियों को अब हर साल मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त पाने के लिए महीनों लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पीयू कर्मचारियों की मांग और सुविधा को देखते हुए डीए रिलीज करने के नियमों में संशोधन की तैयारी है। पीयू की 6 फरवरी को होने वाली बोर्ड ऑफ फाइनेंस (बीओएफ) की सालाना बैठक में नए नियमों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
इस फैसले से पीयू के 5 हजार से अधिक नॉन टीचिंग और एक हजार से अधिक टीचिंग स्टॉफ को सीधे तौर पर फायदा होगा। पीयू में आमतौर पर केंद्र सरकार की ओर से डीए की घोषणा होने के बाद पीयू पहले पंजाब सरकार द्वारा डीए की घोषणा का इंतजार करता है।
विज्ञापन
इसके बाद डीए की मंजूरी के लिए सिंडीकेट और सीनेट से मुहर लगानी पड़ती है। आखिर में मामला बोर्ड ऑफ फाइनेंस से पास करना पड़ता है।
इतनी लंबी प्रक्रिया को खत्म करने के लिए आगामी बोर्ड ऑफ फाइनेंस में केंद्र सरकार की ओर से डीए की घोषणा के बाद ही कर्मचारियों को पैसा जारी किए जाने का प्रस्ताव बैठक में आएगा।