फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pu_dui_retirement_new dui

पीयू के अगले डीयूआई के नाम पर सस्पेंस

Sat, 30 Nov 2013 09:10 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
pu_dui_retirement_new dui
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस (डीयूआई) प्रो. मधु राका शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गईं। लेकिन पीयू का अगला डीयूआई कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार रहा।
विज्ञापन


अगले डीयूआई के आर्डर न निकलने से अब सोमवार को ही यह स्पष्ट होगा कि पीयू का अगला डीयूआई कौन होगा? इतना तय है कि पीयू के अगला डीयूआई प्रो. एके भंडारी या प्रो. ललित बंसल में से कोई एक होगा।
विज्ञापन

 
कुलपति के अवकाश पर होने पर डीयूआई ही कार्यवाहक कुलपति के तौर पर काम करते हैं। ऐसे में पीयू में डीयूआई का पद काफी महत्वपूर्ण होता है। पीयू में वरिष्ठतम प्रोफेसर को ही डीयूआई बनाए जाने की प्रथा है और इस समय लॉ विभाग के प्रोफेसर पीएस जसवाल वरिष्ठम प्रोफेसर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. जसवाल पीयू से अवकाश पर चल रहे हैं और अभी वह पटियाला स्थित राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। पीयू प्रशासन ने प्रो. जसवाल को पत्र भेजकर यह पूछा है कि वे डीयूआई के पद पर आना चाहते हैं या नहीं?

सूत्रों का कहना है कि प्रो. जसवाल डीयूआई के पद पर नहीं आना चाहते हैं और अगर वह इस पद पर आने से मना कर देते हैं तो यह पद अगले वरिष्ठतम शिक्षक को ऑफर किया जाएगा।

वरिष्ठता में प्रो. जसवाल के बाद अगला नंबर पीयू के रजिस्ट्रार और गणित के प्रोफेसर एके भंडारी का है। प्रो. भंडारी ने डीयूआई बनने में दिलचस्पी दिखाई है। अगर प्रोफेसर भंडारी को डीयूआई नियुक्त किया जाता है तो रजिस्ट्रार का पद भी खाली हो जाएगा। ऐसे में पीयू के कुलपति को रजिस्ट्रार के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी किसी को देना होगा। सूत्रों का कहना है कि प्रो. भंडारी को डीयूआई नियुक्त कर उन्हें रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है।


अगर प्रो.भंडारी पीयू के डीयूआई बन जाते हैं तो वह पीयू के इतिहास में एक मात्र ऐसे शिक्षक होंगे जो विभागाध्यक्ष होने के साथ साथ रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, डीन कालेज डेवलपमेंट कौंसिल और डीयूआई के पद पर रहे हो। प्रो. भंडारी के बाद वरिष्ठता में अगला नंबर मौजूदा डीन रिसर्च प्रो. ललित बंसल का है। प्रो. बंसल के बाद वरिष्ठता में अगला नंबर यूबीएस के प्रो. दिनेश गुप्ता का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed