फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pu cyndigate meeting

तैयार रहें, अगले साल महंगी हो जाएगी पीयू में पढ़ाई

Mon, 17 Feb 2014 01:42 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Feb 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
pu cyndigate meeting

पंजाब यूनिवर्सिटी की 22 फरवरी को होने वाली सिंडीकेट बैठक में आगामी सत्र के लिए फीस बढ़ोतरी पर मुहर लगना तय है। पीयू के सभी विभागों में प्रथम वर्ष में सामान्य कोर्स में 10 से 20 फीसदी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में 10 फीसदी तक फीस बढ़ाने का प्रस्ताव सिंडीकेट में लाया जाएगा। 7 फरवरी को पीयू कुलपति की ओर से फीस बढ़ोतरी को लेकर गठित कमेटी की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रस्ताव में फीस बढ़ोतरी सिर्फ प्रथम वर्ष में लागू करना शामिल है। जानकारी अनुसार, सिंडीकेट एजेंडे में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों सहित करीब 40 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सिंडीकेट में सेक्टर-25 स्थित डा. हरवंश सिंह डेंटल इंस्टीट्यूट में एडमिशन क्राइटेरिया(दाखिला नियमों) में बदलाव का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
विज्ञापन

 
सिंडीकेट में आएंगे ये प्रस्ताव भी
-पीयू में वीसी, विभिन्न विभाग और हॉस्टल में जनरेटर सेट की खरीद के लिए 11 करोड़ की मंजूरी का प्रस्ताव।
-पीयू में गर्ल्स हॉस्टल के लिए 3 करोड़ के बजट को मंजूरी।
-पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑडिटोरियम की फीस में दोगुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया जाएगा।
-बैठक में पीयू से एफिलिएटेड चार कालेजों में 13 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को मंजूरी का प्रस्ताव
-पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन का एक साल पूरा होने पर कंफ्रमेशन को मंजूरी।
-पीयू में एनएसएस ऑफिसर की नियुक्ति के नए नियमों का प्रस्ताव।
-कई विभागों में नई नियुक्तियों को अप्रूवल का प्रस्ताव

प्रोफेसर नियुक्ति के नए नियमों को मिलेगी मंजूरी
पीयू में लंबे समय के बाद एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर सीधे भरती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। 22 फरवरी को सिंडीकेट बैठक में इन पदों पर नियुक्ति के नियमों को लेकर फाइनल अप्रूवल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू की ओर से नए नियमों को सिंडीकेट में मंजूरी मिल सकती है। गौरतलब है कि काफी समय से नियमों को लेकर विवाद चल रहा था।

यूआईएलएस में हेडशिप का मामला भी आएगा सिंडीकेट में
लंबे समय से विवादों में चल रही पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) विभाग में चेयरपर्सन के पद को लेकर नए नियमों का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।


प्रस्ताव में मौजूदा चेयरपर्सन को ही अगले तीन साल तक कार्यभार देने और भविष्य में रोटेशन के तहत सिर्फ प्रोफेसर को हेड बनाने का प्रस्ताव आएगा। यह प्रस्ताव हेडशिप को लेकर गठित कमेटी की सिफारिशों पर लाया जा रहा है। गौरतलब है कि सोमवार से यूआईएलएस विभाग के डा.अजय रंगा और कई अन्य सीनेटर विभाग में रोटेशन लागू करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed