फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU: counseling for 150 seats of BCom today

PU: BCom की 150 सीटों के लिए काउंसिलिंग आज

Wed, 23 Jul 2014 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Jul 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
PU: counseling for 150 seats of BCom today

शहर के 5 सरकारी और 6 प्राइवेट कालेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की खाली सीटों की काउंसिलिंग वीरवार को होगी। पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन


एडमिशन कमेटी के को-ऑर्डिनेटर प्रो.आरके गुप्ता ने बताया सभी कालेजों में 150 के करीब बीकॉम की सीटें खाली हैं। इनमें अधिकतर रिजर्व कैटेगरी की सीटें हैं।

यूटी कोटे के तहत अधिक सीटों पर दाखिला के मौका मिल सकता है। काउंसिलिंग में पहले से किसी कालेज में दाखिला ले चुके स्टूडेंट दूसरे कालेज को बदलने के लिए भी काउंसिलिंग के योग्य होंगे। लेकिन ऐसे विद्यार्थियों को दूसरे कालेज की फीस उसी समय जमा करानी होगी। स्टूडेंट वेबसाइट पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


पेरीफेरी के कालेजों में 1000 सीटों पर दाखिला
चंडीगढ़ के सरकारी और प्राइवेट कालेजों में बीकॉम की 2310 सीटों के लिए 7500 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। जनरल कोटे में 84 फीसदी से कम वालों को दाखिला नहीं मिल पाया। शहर के पेरीफेरी में स्थित पीटीयू से एफिलिएटेड कालेजों में बीकॉम की 1000 के करीब सीटें हैं। इन कालेज में दाखिला जारी है। पेरीफेरी कालेजों में आर्यन बिजनेस स्कूल, गुरुकुल विद्यापीठ, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कालेजेस, एसडी कालेज बनूड़, स्वामी विवेकानंद ग्रुप, डा. आईटी ग्रुप ऑफ कालेज, देशभगत ग्रुप कालेजेस और चितकारा यूनिवर्सिटी में बीकॉम की सीटों पर दाखिला मिल सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक साइंस में दाखिले का शेड्यूल

पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिप्लोमा इन फारेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी  प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए इंटरव्यू 28 जुलाई को सुबह 10 बजे डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed