फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU administration launch golden chance scheme for student

पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट्स को गोल्डन चांस

Wed, 03 Feb 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
PU administration launch golden chance scheme for student

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) ने कंपार्टमेंट या किसी विषय में इम्प्रूवमेंट के लिए गोल्डन चांस देने का फैसला लिया है। पीयू से किसी भी सत्र में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा या प्रोफेशनल कोर्स कर चुके सभी विद्यार्थी गोल्डन चांस का लाभ उठा सकेंगे। लेकिन विद्यार्थियों को नए सिलेबस से परीक्षा देनी होगी। गोल्ड चांस देने संबंधी एक दो दिन में पीयू द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


पीयू सूत्रों के अनुसार काफी विद्यार्थियों और सीनेटर ने लिखित में कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच से गोल्डन चांस की मांग की थी। वीसी से अनुमति के बाद पीयू ने गोल्डन चांस देने का फैसला लिया है। 6 फरवरी को होने वाली सिंडीकेट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


गोल्डन चांस के तहत विद्यार्थियों को जून 2016 में होने वाली परीक्षा देनी होगी। सेमेस्टर और सालाना दोनों सिस्टम के विद्यार्थी गोल्डन चांस का लाभ उठा सकेंगे। लेकिन विद्यार्थियों को इसके लिए मोटी फीस देनी होगी। पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को 10 हजार और अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों को 5 हजार फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार सभी विद्यार्थियों को मौजूदा सिलेबस के हिसाब से ही परीक्षा देनी होगी। जानकारी के अनुसार गोल्डन चांस के तहत परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को 20 मार्च 2016 तक पीयू में आवेदन करना होगा।

स्पेशल चांस में आवेदन फार्म ऑफलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन फार्म पीयू के फार्म काउंटर से या पीयू वेबसाइट से अपलोड करने होंगे। अधिकारियों का कहना है कि गोल्डन चांस की आवेदन तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

अगले हफ्ते बीकॉम, बीबीए रिजल्ट घोषित होगा
पीयू प्रशासन द्वारा दिसंबर में आयोजित पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के रिजल्ट की तैयारी कर ली है। जानकारी अनुसार बीबीए,बीकॉम और बीसीए तीनों कक्षाओं के पहले और तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट 10 फरवरी तक घोषित कर दिया जाएगा। फरवरी के तीसरे हफ्ते तक बीए प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।


प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पीयू ने बताया कि विद्यार्थियों के आग्रह पर पीयू प्रशासन ने सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए गोल्डन चांस देने का फैसला लिया है। 20 मार्च तक इस मौके का लाभ पाने के लिए आवेदन करना होगा। गोल्डन चांस के लिए नए सिलेबस के तहत ही विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed