{"_id":"c6fb9fc03d35391270b299c70eee09d8","slug":"pu-1773","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट में सीट के लिए राहुल से मिलेंगे स्टूडेंट नेता","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सीनेट में सीट के लिए राहुल से मिलेंगे स्टूडेंट नेता
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) सीनेट में स्थायी सीट के लिए पीयू स्टूडेंट काउंसिल और एनएसयूआई ने अब दिल्ली में डेरा डालने की तैयारी कर ली है।
इसी हफ्ते पीयू स्टूडेंट काउंसिल प्रधान चंदन राणा और उनके समर्थक नई दिल्ली में इस मामले को लेकर राहुल गांधी से मिलने की तैयारी में हैं।
राहुल ने स्टूडेंट काउंसिल के कुछ सदस्यों को मिलने का समय भी दे दिया है। गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से पीयू छात्र नेता सीनेट और सिंडीकेट बैठक से पहले सीनेट में प्रधान को स्थायी सीट देने केे मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन पीयू प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आखिर में अब मामला राहुल के पास ले जाने का फैसला लिया है। राहुल गांधी एनएसयूआई का मैनिफेस्टो भी जारी करेंगे।
3 छात्र नेताओं को बुलाया राहुल ने
दिल्ली में 11 जनवरी को राहुल गांधी के साथ देश भर की कई यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई से जुड़े युवा नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में एनएसयूआई का मैनिफेस्टो घोषित किया जाएगा।
साथ ही युवाओं को भावी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटने के लिए प्रेरित किया जाएगा। देश भर से छटनी प्रक्रिया के बाद सिर्फ 80 युवाओं को ही बैठक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
जिसमें से पीयू के तीन छात्र नेताओं के नाम शामिल हैं। इन नेताओं में स्टूडेंट काउंसिल प्रधान चंदन राणा, मनोज लुबाना और भूपेंद्र सिंह बाठ शामिल हैं। तीनों छात्र नेता वीरवार या शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पीयू के मुद्दों को रखेंगे राहुल के सामने
एनएसयूआई नेता मनोज लुबाना ने कहा कि 2013 में पीयू स्टूडेंट काउंसिल में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत के बाद राहुल गांधी यहां के युवाओं से खासे प्रभावित हुए हैं।
बरिंद्र ढिल्लो जैसे कई नेताओं को राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में एंट्री मिलने जा रही है। लुबाना ने कहा कि राहुल के साथ होने वाली बैठक में स्टूडेंट काउंसिल में प्रधान को स्थायी पद के अलावा पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने की मांग भी की जाएगी।
फरवरी में आ सकते हैं राहुल गांधी
पीयू काउंसिल में 25 सालों बाद काउंसिल प्रधान की सीट जीतने वाले एनएसयूआई नेता लोकसभा चुनावों से पहले पीयू कैंपस में राहुल को बुलाने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार फरवरी या मार्च में पीयू कैंप में राहुल गांधी को बुलाने की तैयारी की जा रही हैं। गौरतलब है कि 2012 में पीयू कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी के सामने पीयू सोपू और पुसू छात्र संगठन के कई नेताओं ने एनएसयूआई ज्वाइन किया था। जिसके बाद अगले साल पीयू में एनएसयूआई ने जीत हासिल की थी।
गर्ल्स हॉस्टल रीडिंग रूम के लिए बंसल ने दिए 20 लाख रुपये
पीयू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली सैकड़ों छात्राओं को अब देर रात पढ़ाई के लिए हॉस्टल में ही रीडिंग कम लाइब्रेरी हाल मिल सकेगा।
सांसद पवन बंसल की ओर से एमपी लैड फंड से पीयू गर्ल्स हॉस्टल में रीडिंग हॉल बनाने के लिए 20 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस संबंध में पीयू प्रशासन के पास चिट्ठी पहुंच गई है।
काउंसिल प्रधान चंदन राणा ने बताया कि 15 लाख से रीडिंग हॉल और 5 लाख से स्टूडेंट सेंटर पर लड़कियों के लिए एक स्पेशल स्टॉल बनेगा। एनएसयूआई नेता मनोज लुबाना की अगुवाई में पीयू छात्र नेताओं ने 27 दिसंबर को बंसल से गर्ल्स रीडिंग हॉल के लिए पैसे की मांग की थी।